शरद पवार को NDA जॉइन करने का खुला ऑफर! शिंदे गुट के बड़े नेता बोले- स्वागत है, सरकार को होगा फायदा

Sharad Pawar NDA Joining News: शरद पवार के NDA में शामिल होने की अटकलों के बीच संजय निरुपम और कृष्णा हेगड़े ने स्वागत की बात कही। बोले- उनके अनुभव से गठबंधन को होगा फायदा।
Sanjay Nirupam Statement On Sharad Pawar NDA Joining Offer
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार(सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शरद पवार के NDA में शामिल होने की अटकलों के बीच शिंदे गुट ने किया स्वागत।

  • संजय निरुपम बोले- पवार अनुभवी नेता हैं, उनके आने से NDA और सरकार को फायदा होगा।

  • कृष्णा हेगड़े ने कहा- NDA में आने का फैसला सिर्फ शरद पवार का विशेषाधिकार है।

  • संजय निरुपम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पवार को हमेशा अपने साथ मानना कांग्रेस की गलतफहमी है।

  • शिवसेना ने कहा- शरद पवार का 60 साल का राजनीतिक अनुभव NDA के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Sanjay Nirupam Statement On Sharad Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार को लेकर एक बार फिर नई सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बड़ा बयान दिया है।

पार्टी के नेताओं ने शरद पवार के राजनीतिक अनुभव की तारीफ करते हुए साफ कहा है कि अगर वह एनडीए में शामिल होते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा। इतना ही नहीं, उनके अनुभव से केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ पूरे गठबंधन को फायदा मिलने की बात भी कही गई है।

एनडीए को मिलेगा शरद पवार के अनुभव का लाभ

नागपुर में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मीडिया से बातचीत के दौरान शरद पवार को बेहद अनुभवी नेता बताया। उन्होंने कहा कि कृषि, प्रशासन और सरकार चलाने जैसे तमाम क्षेत्रों में पवार की गहरी समझ है। अगर वह एनडीए से जुड़ते हैं, तो उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ सरकार और पूरे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिलेगा।

कांग्रेस को लेकर संजय निरुपम का तीखा हमला

संजय निरुपम ने इस दौरान कांग्रेस के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह गलतफहमी है कि शरद पवार हमेशा उसके साथ रहे हैं। निरुपम ने 1978 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई थी और खुद मुख्यमंत्री बने थे।

उन्होंने कहा कि शरद पवार जहां देशहित और सही बात देखते हैं, वहीं खड़े होते हैं। ऐसे में कांग्रेस का यह दावा करना कि पवार हमेशा उसके साथ रहे हैं, सही नहीं है।

Sanjay Nirupam Statement On Sharad Pawar NDA Joining Offer
शरद पवार के पैरों पर सिर रखकर माफी मांगूंगा, गद्दार कहने के बाद विजय वडेट्टीवार के बदले तेवर!

कृष्णा हेगड़े बोले- एनडीए में आएंगे तो स्वागत करेंगे

वहीं, मुंबई में शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने भी शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) एनडीए में शामिल होगी या नहीं, इसका फैसला लेने का अधिकार सिर्फ शरद पवार के पास है। यह उनका निजी और विशेषाधिकार का मामला है।

हालांकि, उन्होंने भी पवार के एनडीए में आने पर स्वागत करने की बात कही। हेगड़े ने कहा कि शरद पवार करीब 60 वर्षों का राजनीतिक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ नेता हैं। अगर वह एनडीए में आते हैं, तो इससे गठबंधन को निश्चित तौर पर फायदा होगा।

Sanjay Nirupam Statement On Sharad Pawar NDA Joining Offer
मुंबई के पानी से लेकर महिला आरक्षण तक, नवनाथ बन ने संजय राऊत को घेरा, बालासाहेब के विचारों की दिलाई याद

क्या महाराष्ट्र में बदलने वाला है सियासी समीकरण?

दरअसल, परिसीमन विधेयक को लेकर शरद पवार की पार्टी के संभावित रुख ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है। विपक्षी गठबंधन INDIA में इस मुद्दे पर मतभेद की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में एनडीए के नेताओं की ओर से पवार के स्वागत की बात कहना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

हालांकि, शिवसेना नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि एनडीए में शामिल होने का अंतिम फैसला शरद पवार को ही करना है। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि इन बयानों पर शरद पवार और उनकी पार्टी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।