UP Weather Update: लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़का, घने कोहरे की चेतावनी

Uttar Pradesh Weather News: वहीं 1 से 5 दिसंबर तक सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी है। कोहरे की वजह से सड़क व रेल यातायात बाधित हो सकता है। हालांकि इस दौरान बारिश के आसार नहीं है।
UP Weather
यूपी का मौसम(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कई जिलों में पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है, बढती ठंड बढ़ा रही लोगों की परेशानी

  • लखीमपुर खीरी और औरैया में ​बीते 24 घंटे में 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज

  • लोगों को सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं डॉक्टर

UP Maximum Minimum Temperature: उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे ठंड बढ़ रही है। सुबह हल्की धूप लोगों को राहत दे रही है लेकिन रात सर्द हो रही है। कही कोहरा छाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो कही रात के तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी है।

मौसम विभाग की ओर से 29 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटे में कानपुर नगर में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं हरदोई में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 10 डिग्री, मेरठ में 10.2 डिग्री और इटावा में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और आगरा में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

UP Weather
UP Weather Update: अगले दो दिन घने कोहरे की चेतावनी, 3 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, जानें अगले हफ्ते का हाल

ये जिला रहा सबसे गर्म

बात करें अगर अधिकतम तापमान की तो लखीमपुर खीरी और औरैया में ​बीते 24 घंटे में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में ये दोनों जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे। वाराणसी और बहराइच में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हमीरपुर में 27.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

राजधानी में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आगामी सात दिन मौसम शुष्क रहने के आसार है। 29 और 30 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा।

वहीं 1 से 5 दिसंबर तक सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी है। कोहरे की वजह से सड़क व रेल यातायात बाधित हो सकता है। हालांकि इस दौरान बारिश के आसार नहीं है।

UP Weather
मौसम में बदलाव से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 5000 के पार

मौसम में बदलाव से बढ़ी मुश्किलें

लगातार बदलते मौसम का प्रभाव अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी दिक्कतें होने लगी है।

सुबह और रात के तापमान में अंतर की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में डॉक्टरों की ओर से ठंड से बचाने और गर्म कपड़े पहने की सलाह दी जा रही है।