के. कविता (फोटो सोर्स- @OfficeOfKavitha) 
देश

हैदराबाद में 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रोड पर बवाल, के. कविता का CM रेवंत पर तंज, बोलीं- यह कूटनीति नहीं चापलूसी

Telangana News: हैदराबाद में एक सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' करने के फैसले पर के. कविता ने CM रेवंत रेड्डी पर आत्म-सम्मान की कीमत पर चापलूसी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

अमन मौर्या

K Kavitha Donald Trump Avenue Case: तेलंगाना जागृति की संस्थापक और अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने हैदराबाद की एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि तेलंगाना में कई ऐसी महान हस्तियां हैं जिन्होंने असल में इस राज्य को बनाया है, फिर भी मुख्यमंत्री एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखना चाहते हैं।

यह अपने लोगों का अपमान: कविता

तेलंगाना सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कविता ने एक्स हैंडल पर लिखा, तेलंगाना में कई ऐसी महान हस्तियां हैं जिन्होंने असल में इस राज्य को बनाया है, फिर भी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखना चाहते हैं। आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने तेलंगाना के लिए क्या किया है? असल में, अमेरिका में रहने वाले हमारे लाखों छात्र और प्रवासी उनकी अनिश्चित नीतियों के कारण हमेशा डरे रहते हैं। किसी बड़ी सड़क का नाम उनके नाम पर रखना हमारे अपने लोगों का अपमान है।

मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप

कविता ने अपने पोस्ट में लिखा, ग्लोबल कंपनियां हैदराबाद में टैलेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और मुनाफे के लिए निवेश करेंगी न कि सड़क के साइनबोर्ड पर की गई राजनीतिक चापलूसी की वजह से। अगर इससे कुछ हासिल हो सकता है, तो वह है आपके परिवार के सदस्यों के लिए वीजा मंजूरी। यह कूटनीति नहीं है। यह बस अपनी पहचान और आत्म-सम्मान की कीमत पर सस्ती अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने की कोशिश है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार अगले हफ्ते हैदराबाद में 'डोनाल्ड ट्रम्प एवेन्यू' का उद्घाटन करने जा रही है। साइबरबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक प्रमुख सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया है। पिछले साल दिसंबर 2025 में रेवंत रेड्डी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा था।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात