केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'चरित्रहीन पार्टी पर क्या बात करें…', PM मोदी की मां के अपमान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीखा हमला

Indore में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी का नाम लिए बिना ही तंज कसा। उन्होंने कहा कि PM मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर चिंता जाहिर की और पार्टी को चरित्रहीन कहा है।

सौरभ शर्मा

Jyotiraditya Scindia statement Bihar controversy: इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के लिए कथित अपशब्दों की निंदा की। उन्होंने कहा, हम देश को भारत माता कहते हैं, इसलिए किसी भी मां के लिए गलत शब्द अस्वीकार्य हैं। मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने कांग्रेस का नाम लिए बिना उसे इशारों-इशारों में 'चरित्रहीन' बताया और कहा कि ऐसी पार्टी पर ज्यादा बात करना उचित नहीं समझा। उन्होंने इस पूरे मसले पर कड़ी नाराजगी जताई।

सिंधिया ने कहा कि राजनीति हो या जीवन, हर चीज का एक स्तर होता है। जब सीमाएं टूटती हैं और सभी मर्यादाएं पार होती हैं, तब संगठन या व्यक्ति की साख गिरती है और जनता जवाब देती है। सवालों पर उन्होंने बिहार के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया रखी। इसी दौरान महिलाओं के शराब पीने को लेकर जीतू पटवारी के हालिया बयानों पर भी आपत्ति जताई।

बयान जिसने बहस तेज कर दी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 'विश्वगुरु' बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लेकिन आज भी देश के भीतर कुछ ताकतें ऐसी हैं जो भारत के अस्तित्व को मिटाना चाहती हैं। उन्होंने जोर दिया कि भारत ने अपने लंबे इतिहास में हमेशा ऐसी शक्तियों को परास्त किया है और आगे भी एक नक्षत्र की तरह उभरता रहेगा।

राहुल की यात्रा और SCO पर भी विचार रखे

इसी बातचीत में सिंधिया ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का संदर्भ आते ही कहा कि स्तरहीनता राजनीति को नुकसान पहुंचाती है। बिना नाम लिए कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दोहराया कि ऐसी 'चरित्रहीन' राजनीति पर अधिक बोलना उचित नहीं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया चीन यात्रा और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भागीदारी का उल्लेख किया और कहा कि मोदी ने विश्व समुदाय को भारत की शक्ति, क्षमता और आत्मनिर्भरता से परिचित करा दिया है।

सिंधिया ने साफ किया कि उनका संदेश राजनीतिक टकराव से आगे भाषा और मर्यादा की तरफ है। उन्होंने कहा कि जब बहस निजी हमलों में बदल जाती है, तब लोकतांत्रिक मूल्य आहत होते हैं; इसलिए वे ऐसी हर टिप्पणी की निंदा करते हैं जिसमें किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचे।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन