जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले CJI, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले CJI, जानिए हरियाणा के हिसार से सुप्रीम कोर्ट तक का पूरा सफर

Next CJI Justice Surya Kant: केंद्र सरकार ने अगले प्रधान न्यायाधीश चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान CJI BR Gavai 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जानिए कौन हैं भारत के नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत।

प्रतीक पाण्डेय

Who is Justice Suryakant: वर्तमान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई 23 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। इसके मद्देनजर, केंद्र सरकार ने अगले प्रधान न्यायाधीश के चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमानुसार, सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज जस्टिस सूर्यकांत अगले सीजेआई बनने जा रहे हैं।

देश के अगले सीजेआई के रूप में जस्टिस सूर्यकांत का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जस्टिस सूर्यकांत वर्तमान में सीजेआई बीआर गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट में सबसे सीनियर जज हैं। नियम और प्रक्रिया के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में भारत के सीजेआई के पद पर उस अदालत के सबसे वरिष्ठ जज की नियुक्ति होनी चाहिए, जिन्हें पद धारण के लिए सबसे उपयुक्त समझा जाए। इसके तहत, केंद्रीय कानून मंत्री वर्तमान सीजेआई से उनके उत्तराधिकारी के लिए उनकी सिफारिश मांगेंगे।

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत?

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद 1981 में गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, हिसार से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद, 1984 में उन्होंने रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से लॉ की बैचलर डिग्री हासिल की। उसी साल 1984 में, उन्होंने हिसार के जिला अदालत में प्रैक्टिस शुरू की। इसके बाद, वे 1985 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए थे।

7 जुलाई 2000 के बाद पकड़ी रफ्तार

उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में यह शामिल है कि वह 7 जुलाई 2000 को हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल नियुक्त किए गए थे। मार्च 2001 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। 9 जनवरी 2004 को, वह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। इससे पहले तक वह हरियाणा के एडवोकेट जनरल के पद पर बने रहे थे।

2018 में बने हिमाचल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

जस्टिस सूर्यकांत ने 5 अक्टूबर, 2018 से हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किया। इसके बाद, 24 मई, 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत संवैधानिक, सर्विस और सिविल मामलों में विशेषज्ञता रखते हैं। उन्होंने कई यूनिवर्सिटी, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, बैंक और खुद हाई कोर्ट को भी रिप्रेजेंट किया है। वह 9 फरवरी, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही