भारतीय ट्रेन सोर्स: सोशल मीडिया
देश

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

India Neighboring Countries Rail Link: भारत से नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए यात्री ट्रेन सेवाएं जुड़ी हुई हैं। फिलहाल नेपाल की ट्रेनें चल रही हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान की ट्रेनें बंद हैं।

विजय कुमार तिवारी, आकाश मसने

Highlights

  • भारत से तीन पड़ोसी देशों तक जुड़ा है रेल संपर्क

  • नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए हैं यात्री ट्रेन सेवाएं

  • मौजूदा समय में सिर्फ नेपाल के लिए चल रहीं ट्रेनें

  • बांग्लादेश जाने वाली सभी यात्री ट्रेनें फिलहाल बंद पड़ीं

  • पाकिस्तान के लिए भी यात्री रेल सेवा अभी है स्थगित

International Trains From India: भारतीय रेलवे देश के भीतर ही नहीं, बल्कि सीमा पार पड़ोसी देशों तक भी रेल संपर्क जोड़ता है। मौजूदा समय में भारत से तीन पड़ोसी देशों से रेल-सेवा चला करती है, जिसमें नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल हैं। इन तीनों पड़ोसी देशों के लिए यात्री ट्रेन सेवाएं जुड़ी हुई हैं। हालांकि, इनमें से केवल नेपाल जाने वाली ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान जाने वाली सभी यात्री ट्रेन सेवाएं फिलहाल बंद पड़ी हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं अगस्त 2019 से बंद हैं, जबकि भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं जुलाई 2024 से बंद हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच मालगाड़ियां चलती रही हैं, और यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने को लेकर रेलवे अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।

आइए जानते हैं कि भारत से किन देशों के लिए कौन-सी यात्री ट्रेनें हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है..

नेपाल के लिए चल रही हैं दो यात्री ट्रेन सेवाएं

पड़ोसी देश नेपाल जाने के लिए भारत से दो प्रमुख यात्री ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। पहली ट्रेन सेवा बिहार के जयनगर से जनकपुर होते हुए बिजलपुरा तक जाती है। वहीं, दूसरी ट्रेन सेवा भगवान राम की नगरी अयोध्या कैंट से सीधे माता सीता की धरती जनकपुर धाम के बीच चलाई गई है। ये दोनों रेल मार्ग भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आम यात्रियों के आवागमन को बेहद सुगम और किफायती बनाते हैं।

बांग्लादेश और पाकिस्तान की सभी ट्रेन सेवाएं फिलहाल बंद

बांग्लादेश के लिए भारत से तीन यात्री ट्रेनें चला करती थीं, जो अभी बंद की गयी हैं। इन 3 ट्रेनों में कोलकाता से ढाका जाने वाली मैत्री एक्सप्रेस, कोलकाता से खुलना जाने वाली बंधन एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका जाने वाली मिताली एक्सप्रेस शामिल हैं। इससे हर दिन हजारों यात्री आया जाया करते थे।

बांग्लादेश के लिए जाने वाली मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस के बारे में कहा जा रहा है कि बांग्लादेश में जुलाई-अगस्त 2024 की राजनीतिक अशांति और हिंसा के दौरान ये सीमा पार यात्री ट्रेनें निलंबित कर दी गई थीं। जानकारी के अनुसार बंधन एक्सप्रेस से 18 जुलाई 2024 को आखिरी सफर किया था।

पाकिस्तान के लिए भी दो यात्री ट्रेनें चलती थीं

इसी तरह पाकिस्तान के लिए भी दो यात्री ट्रेन सेवाएं चलती थीं। इसमें एक ट्रेन अटारी से लाहौर के बीच चलती थी, जिसका नाम समझौता एक्सप्रेस था और दूसरी ट्रेन थार एक्सप्रेस थी, जो मुनाबाव से खोखरापार जाया करती थी। फिलहाल दोनों ट्रेनों को राजनीतिक कारणों और खराब संबंधों के कारण बंद कर दिया गया हैं।

  • समझौता एक्सप्रेस: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद तनाव बढ़ने पर 8 अगस्त 2019 को पाकिस्तान ने इसे निलंबित किया और 9 अगस्त 2019 को आखिरी ट्रेन भारत पहुंची। इसके बाद भारत ने भी अपनी ओर से सेवा रद्द कर दी।

  • 2. थार एक्सप्रेस: जोधपुर और कराची के बीच चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन भी अगस्त 2019 में इसी विवाद के बाद बंद कर दी गई।

हालांकि दोनों देशों के बीच मालगाड़ियां चलती रही हैं, और यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने को लेकर रेलवे अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। देखिए कब तक फिर से यात्रियों के लिए रेलसेवा बहाल हो पाती है।

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द

ध्रुव राठी को कोर्ट से झटका, तीसरी बार वारंट जारी; अब भारत आए तो मुश्किल में फंस जाएंगे Dhruv Rathee