भारत में हाई अलर्ट, (फाइल फोटो) 
देश

भारत के कई शहरों को दहलाने का प्लान! अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां, यहूदी पर्व पर हमले की साजिश

Delhi on High Alert: दिल्ली और मुंबई में यहूदी धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल, CCTV निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी गई है। वहीं, एनएसजी और एटीएस जैसी विशेष इकाइयों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मनोज आर्या

Terror Attack During Hanukkah: अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली आतंकी हमले की संभावित सूचना के बाद भारत के प्रमुख शहरों में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चेतावनी यहूदी समुदाय के महत्वपूर्ण पर्व हनुक्का (Hanukkah) के दौरान संभावित आतंकी साजिश को लेकर दी गई है। इस इनपुट के बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी में कहा गया है कि कुछ आतंकी संगठन धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बना सकते हैं। इसी के मद्देनजर धार्मिक स्थलों, दूतावासों, यहूदी समुदाय से जुड़े संस्थानों, होटल और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई शहरों में स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय बैठकों का दौर भी जारी है।

दिल्ली और मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली और मुंबई में यहूदी उपासना स्थलों और सामुदायिक केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल, CCTV निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी गई है। वहीं, एनएसजी और एटीएस जैसी विशेष इकाइयों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

धार्मिक स्थलों पर विशेष नजर

अधिकारियों का कहना है कि यह एक एहतियाती कदम है और फिलहाल किसी विशेष स्थान या तारीख को लेकर पुख्ता जानकारी साझा नहीं की जा सकती। हालांकि, बीते वर्षों में धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय भी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। इजरायल समेत कई देशों में भी हनुक्का के दौरान सुरक्षा बढ़ाए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों की आम जनता से अपील

सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। प्रशासन ने होटल मालिकों, मॉल प्रबंधन और आयोजकों से भी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। गौरतलब है कि आज सुबह, सिडनी के बॉन्डी बीच पर एक यहूदी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो बंदूकधारियों ने गोलियां चलाईं। गवाहों के अनुसार, यहूदी त्योहार की शुरुआत के मौके पर समुद्र किनारे एक कार्यक्रम के लिए सैकड़ों लोग बीच पर जमा हुए थे, तभी करीब 50 गोलियां चलीं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस