कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

इंडिया ब्लॉक की बैठक में विपक्षी एकजुटता पर जोर, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों पर बनाई गई रणनीति

Imran Masood: इंडिया ब्लॉक की बैठक में लोकतंत्र, जनहित और विपक्षी एकजुटता पर चर्चा की गई। इमरान मसूद ने कहा की अब सभी विपक्षी दलों को एकजूट होकर कांग्रेस का साथ देना चाहिए।

करुणा नंद शाहवाल

Imran Masood INDIA Alliance Meeting: नई दिल्ली में सोमवार को 'इंडिया' ब्लॉक की एक बैठक हुई। इस बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों और जनता के विषय को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई और राजद सांसद मनोज कुमार झा ने अपने-अपने विचारों को साझा किए।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 'इंडिया ब्लाक की' बैठक के दौरान कहा कि मौजूदा हालात में देश के भीतर लोकतंत्र की हत्या की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कर्तव्य है कि वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकसाथ होकर देश के हित में काम करें और जनता की आवाज को मजबूती से उपर उठाए।

इमरान मसूद ने क्या कहा?

इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चुनाव जीता गया और चुनाव के बाद उस दल को खत्म करने की पूरी साजिशें रची जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा की अब सभी विपक्षी दलों को एक साथ मिलकर कांग्रेस का साथ देना चाहिए और इसी के साथ चलना चाहिए।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने क्या कहा?

'इंडिया' ब्लॉक की बैठक को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता हुसैन दलवैई ने कहा कि कांग्रेस हमेसा सहयोगी दलों के भावनाओं को साथ लेकर चलती है। साथ ही पार्टीयों के सुझावों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार गठबमधन सहयोगियों की अपोक्षाओं को सम्मान देते हुए आएं हैं। और पार्टी सभी दलों को एक साथ लेकर आगे की ओर बढ़ने का प्रयास कर रही है।

सांसद मनोज झा ने क्या कहा?

वहीं राजद सांसद मनोज कुमार झा ने बैठक को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि बैठक में खुलकर चर्चा हुई और कांग्रेस की तरफ से सहयोगी दलों को भरोसा भी दिलाया गया। उनके अनुसार, पांच बिंदुओं पर रणनीति तैयार की गई, जिनका उद्देश्य जनता के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। नेताओं ने विश्वास जताया कि विपक्षी दलों की एकजुटता आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।

'देश पर राज करना चाहती है बीजेपी'

'इंडिया' ब्लॉक की बैठक में सभी पार्टियों के शामिल नेताओं ने देश के विभिन्न राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों, जनसमस्याओं और विपक्षी दलों के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की। नेताओं का मानना है कि देश की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए साझा रणनीति जरूरी है। हमें सभी दलों के साथ एकसाथ होकर आवाजों को उठाना चाहिए। इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा चाहती है कि केवल उसका ही देश में एकछत्र राज हो। भाजपा चाहती है कि न कोई सवाल पूछने वाला हो और न कोई लड़ने वाला हो।

क्षेत्रीय पार्टियां देश भर में कमजोर हुईं

बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि बीजेपी को आंने के बाद देश भर की पूरी क्षेत्रीय पार्टियां बहुत कमजोर हुईं हैं। क्षेत्रीय पार्टियो से चुनौती न केवल बीजेपी को मिलती थी बल्कि इसके साथ -साथ कांग्रेस को भी मिलती थी। एसे में अगर देखा जाए तो अभी के हालात में आरजेडी और टीएमसी जैसी पार्टियां कांग्रेस को बहुत झुकाने की स्थिति में नहीं हैं।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर