अखिलेश के आरोपों से अयोध्या में हलचल तेज…अचानक राम मंदिर पहुंचे समिति अध्यक्ष, अधिकारियों से की मीटिंग
Ram Mandir Donation Dispute: अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर के चढ़ावे के गायब होने के आरोपों के बाद यूपी में सियासी भूचाल आ गया है, जिसे देखते हुए नृपेंद्र मिश्र आपातकालीन बैठक के लिए अयोध्या पहुंचे।
- Written By: अक्षय साहू
अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र (कांसेप्ट फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav Ram Mandir Controversy: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपयों की हेरफेर आरोप के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान रूकने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हाल ही में इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। जिसे अखिलेश यादव ने अस्पष्ट बताते हुए खाजिर कर दिया।
विवाद को बढ़ता देश केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार सतर्क हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मामले की सच्चाई जानने के लिए सरकार ने मंदिर प्रशासन से एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। इसी कड़ी में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अचानक अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट के अधिकारियों से बंद कमरे में लंबी मीटिंग की।
13 जून को अयोध्या आने वाले थे नृपेंद्र मिश्र
जानकारी के मुताबिक, नृपेंद्र मिश्र 13 जून को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आयोध्या आने वाले थे। लेकिन सपा प्रमुख द्वारा मंदिर प्रशासन पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद वो सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। जहां उन्होंने पदाधिकारियों से बैठक की। इस दौरान उन्होंने चढ़ावे की राशि, उसके उपयोग और लेखा-जोखा संबंधी मामलों पर विस्तृत चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
परीक्षा देने जा रही युवतियों से ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, विरोध में हुई मारपीट, पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बड़ा आरोप, बोले- जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग शामिल
पुलिस एनकाउंटर में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर, 1.68 लाख का था ईनामी, 40 से अधिक मामलों में था नामजद
बताया जा रहा है कि बैठक में नृपेंद्र मिश्र ने चढ़ावे की राशि को लेकर विस्तृत चर्चा करने के साथ सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। ताकि चढ़ावे की राशि को लेकर किसी भी प्रकार की शक न रहने दिए जाए।
अखिलेश यादव ने क्या आरोप लगाए थे?
अखिलेश यादव ने हाल ही में अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे को मंदिर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भक्तों द्वारा मंदिर में चढ़ाई जाने वाली करोड़ो रुपये की राशि गायब है। ये राशि कहां गई इसे लेकर कोई पारदर्शिता नहीं है। अखिलेश के इस बयान ने सियासी हलकों में नए विवाद को जन्म दे दिया।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
अखिलेश के बयान के अगले ही दिन चंपत राय मीडिया के सामने आए और उन्होंने सपा सुप्रीमों को आरोंपो को निराधार बताते हुए खाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी लेन-देन पारदर्शी तरीके से किए गए हैं और ऑडिट हो रहा है। हालांंकि, चंपत राय के जवाब को अस्पष्ट बताते हुए खारिज कर दिया।
