प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

काला जादू करने से रोका तो पति ने पत्नी के चेहरे पर फेंकी खौलती ग्रेवी, लॉकेट बांधने को लेकर दी सजा

Kerala के कोल्लम में काला जादू विवाद में पति ने पत्नी पर गरम मछली करी फेंक दी। पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल में है; आरोपी पति सजीर फरार है।

प्रतीक पाण्डेय

Kerala Kollam Crime News: केरल के कोल्लम में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने काला जादू करने से रोकने पर अपनी पत्नी के चेहरे पर खौलती मछली की ग्रेवी डाल दी। गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित रेजिला गफूर अस्पताल में भर्ती हैं और आरोपी पति सजीर की तलाश जारी है।

केरल के कोल्लम जिले के चदयामंगलम के पास वैक्कल में रहने वाली 36 वर्षीय रेजिला गफूर पर उसके पति सजीर ने यह भयानक हमला किया। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई थी। एफआईआर में बताया गया है कि सजीर ने कथित तौर पर रेजिला से अपने बाल खोलकर उसके सामने बैठने और उसे राख लगाने की अनुमति देने को कहा था।

लॉकेट बांधने को मना किया तो दी सजा

सजीर ने रेजिला को एक काला जादू करने वाले व्यक्ति द्वारा दिया गया लॉकेट बांधने की भी अनुमति देने को कहा। जब रेजिला ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो सजीर ने गुस्से में आकर कथित तौर पर उनके किराए के घर की रसोई में पक रही गरम मछली करी (खौलती हुई ग्रेवी) उसके चेहरे पर फेंक दी। रेजिला की चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़े और तुरंत उसे अस्पताल ले गए।

भूत-प्रेत का साया और उस्ताद का चक्कर

पुलिस ने बताया है कि सजीर को ऐसा लगता था कि उसकी पत्नी पर भूत-प्रेत का साया है। रेजिला ने बताया कि उसका पति अक्सर अंचल में एक 'उस्ताद' के पास जाता था, जो काला जादू करता था। वह उस्ताद ही सजीर को अपनी पत्नी के शरीर पर राख लगाने और लॉकेट बांधने की सलाह देता था।

रेजिला ने यह आरोप भी लगाया है कि उसका पति सजीर अक्सर उनके बेटे पर भी हमला करता था। सजीर पहले भी कई बार रेजिला पर हमला कर चुका था। पुलिस के अनुसार, रेजिला ने पहले भी हमला होने के बाद उनसे संपर्क किया था, लेकिन उस समय सजीर को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। चेतावनी मिलने के बाद भी, सजीर ने काला जादू करने वालों से सलाह लेना शुरू कर दिया था।

पति के खिलाफ मामला दर्ज

फिलहाल, रेजिला गफूर गंभीर रूप से झुलसी हुई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। केरल पुलिस ने बताया कि आरोपी पति सजीर घटना के बाद से ही फरार है और उसकी तलाश जारी है। सजीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके चोट पहुंचाने से संबंधित है। पुलिस सजीर को पकड़ने के लिए कार्यवाही कर रही है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां