HPCL में आग से धुएं का गुबार सोर्स- सोशल मीडिया
देश

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

Massive Fire: सोमवार शाम को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की विशाखापत्तनम रिफाइनरी में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के औद्योगिक इलाकों, मलकापुरम और श्रीहरिपुरम में अफरा-तफरी मच गई।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • विशाखापत्तनम में सोमवार देर रात HPCL की रिफाइनरी में आग लगी

  • फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया

  • स्थानीय लोगो ने इस दौरान धमाके की आवाज सुनने का दावा किया

HPCL Fire News: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार देर रात गजुवाका औद्योगिक क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में आग लग गई।

मल्कापुरम के पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश राव ने बताया कि माना जा रहा है कि आग HPCL रिफाइनरी परिसर के भीतर, रिफाइनरी की 'रेसिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी' (RUF) के सल्फर पिच टैंक में लगी है। टैंक में आग लगने से लपटें उठने लगीं और घना धुआं फैल गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इलाके में धमाके की आवाज सुनी थी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

फायर ब्रिगेड ने आग बुझाया

HPCL के एक कर्मचारी ने बताया कि आग की लपटें तेजी से आस-पास के इलाकों में फैल गईं, जिससे आसमान में काले धुएं के घने बादल छा गए और पूरा इलाका इसकी चपेट में आ गया। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस घटना के बाद रिफाइनरी के नजदीक रहने वाले लोगों में भारी दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही, रिफाइनरी की आंतरिक अग्निशमन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं

इंस्पेक्टर प्रकाश राव ने कहा कि शहर के अन्य हिस्सों में स्थित फायर स्टेशनों को भी अलर्ट कर दिया गया था, लेकिन उनकी जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि रिफाइनरी की अपनी दमकल गाड़ियों ने ही आग पर काबू पा लिया।

एहतियात के तौर पर, रिफाइनरी अधिकारियों ने प्रभावित इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी और वहां मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि HPCL के कर्मचारियों या आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि एक घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई घायल हुआ है। HPCL में आग लगने की घटना की अब जांच की जा रही है और असली कारण का पता लगाया जा रहा है।

तूफान के बीच अग्निकांड

साइक्लोन मुरासु की वजह से आंध्र प्रदेश और विशाखापत्तनम में स्थिति पहले ही खराब है। तेज हवा के बीच रिफाइनरी में आग की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ी दी। आंधी-तूफान के दौरान आग लगने की घटनाएं बेहद खतरनाक और विनाशकारी होती हैं। तेज हवाओं के कारण आग बहुत तेजी से फैलती है और उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु सोमवार की रात से नेल्लोर और नरसापुरम के बीच से गुजरी है।

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान