

1 October Weather Alert: मानसून के जाते-जाते मौसम ने देश भर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देश के 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की बड़ी चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में जमीन धंसने यानी लैंडस्लाइड का खतरा जताया है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।
वहीं मैदानी इलाकों और पूर्वी भारत में बिजली गिरने तथा ओले पड़ने की आशंका जताई गई है। समुद्र में उठती तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों और किसानों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही घने जंगलों वाले रास्तों से यात्रा न करने को कहा गया है।
बता दें कि मानसून की विदाई के समय देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विभिन्न रंग देखनों को मिल रहे हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस समय तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जबकि दिल्ली में तापमान कम है।
उत्तर प्रदेश में मेरठ, आगरा, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं बिहार की बात करें तो पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।
झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो सहित कई जिलों में 1 और 2 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। रांची में पारा 29 से 20 डिग्री तक रह सकता है। देश की राजधानी दिल्ली मौसम की बात करें तो यहां मध्यम बारिश और 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
उत्तराखंड मौसम और हिमाचल की बात करें तो देहरादून, मंडी और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, अनंतनाग और डोडा जैसे जिलों में बारिश और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलने की संभावना है।