(डिज़ाइन फोटो)  
देश

लड्डू विवाद पर पूर्व राष्ट्रपति ने जताई चिंता,कहा- काशी का प्रसाद मिलने पर दिमाग में खटकी तिरुपति की बात

तिरुपति मंदिर विवाद पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रसाद में मिलावट की खबरों पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है और अपनी एक शंका के बारे में भी बताया है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: जहां फिलहाल आंध्र प्रदेश का तिरुपति मंदिर एक बड़े विवाद का केंद्र बना हुआ है। वहीं अब भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट की खबरों पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है और अपनी एक शंका के बारे में भी बताया है।

दरअसल अपने वाराणसी के दौरे का जिक्र करते हुए पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, "मैं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन तो नहीं कर पाया, लेकिन मेरे कुछ सहयोगी मंदिर गए थे और उन्होंने मुझे प्रसाद दिया था। उस समय मुझे तिरुपति मंदिर की मिलावट की खबरें याद आ गईं। यह समस्या सिर्फ एक मंदिर तक सीमित नहीं हो सकती, यह हर मंदिर की कहानी हो सकती है। "

इतना ही नही कोविंद ने मिलावट को "पाप" बताते हुए कहा, "मिलावट तो पाप है, और हिंदू शास्त्रों में भी इसे पाप ही कहा गया है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद आस्था का प्रतीक है, और इसमें मिलावट करना निंदनीय है। " बस फिर क्या था पूर्व राष्ट्रपति की इस बड़ी टिप्पणी के बाद प्रसाद में मिलावट को लेकर जागरूकता बढ़ाने और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

जानकारी दें कि तिरुमला पर्वत पर स्थित श्री वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाले TTD ने देश के सबसे अमीर मंदिर का प्रबंधन करने वाले बोर्ड ने बीते शुक्रवार को खुलासा किया था कि उसे गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में घटिया गुणवत्ता के घी और चर्बी की मिलावट का पता चला है। वहीं प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घटिया घी का इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें जानवरों की चर्बी की मौजूदगी भी थी।

हालांकि मंदिर प्रशासन ने अब कहा है कि इस पवित्र प्रसाद की पवित्रता बहाल हो गयी है। इस बाबत श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (TTD) शुक्रवार रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्रीवारी लड्डू की पवित्रता अब बेदाग है। मंदिर बोर्ड ने इस बाबत एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीवारी लड्डू की दिव्यता और पवित्रता अब बेदाग है। TTD सभी भक्तों की संतुष्टि के लिए लड्डू प्रसादम की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी