नेपाल में हिंसा के बीच भारत में हाई अलर्ट 
देश

नेपाल में हिंसा...भारत में हाई अलर्ट, जेल से भागे खुंखार कैदियों ने इंडिया में घुसपैठ की कोशिश की

Nepal Gen-g protest: हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल की जेल से करीब 6 हजार कैदी फरार हुए हैं। जिसमें से 5 कैदियों ने भारत-नेपाल बॉर्डर के जरीए भारत में घुसपैठ करने कि कोशिश की है।

पूजा सिंह

The Attempted Infiltration Into India: पड़ोसी राज्य नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर भड़की हिंसा थमाने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी  प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरें और जमकर हंगामा मचाया। इसी बीच खबर आ रही है कि, नेपाल की 18 जिलों की जेल से करीब 6 हजार कैदी फरार हुए हैं। फरार कैदियों में से 5 कैदी भारत-नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की है।

हालांकि इन घुसपैठियों के मंसूबों कामयाब नहीं हो पाए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, नेपाल की जेल से भागे 5 कैदियों को सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने घुसपैठ करने से पहले ही पकड़ लिया। गिरफ्त में कैदियों से जब SSB ने बात कि, तो कैदियों ने बताया कि नेपाल के हालात बहुत खराब हैं, इसलिए वे यहीं रहना चाहते है। कैदियों का कहना है कि वो भारतीय जेल में रहेंगे, नेपाल नहीं जाएंगे।

गिरफ्तार कैदियों को SSB ने पुलिस को सौंपा

मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल की एक जेल से भागे पांच कैदी भारत में घुसपैठी की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, सिद्धार्थनगर इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल के कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद SSB ने कैदियों को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया है।

नेपाल में क्यों मचा बवाल

बता दें कि, कुछ दिनों पहले नेपाल में सरकार ने व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुआ था, लेकिन इस प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों में जेन-जी जेनरेशन के लोग भारी संख्या में थे। प्रदर्शनकारियों ने जमकर उतपात मचाया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद राजधानी काठमांडू समेत अन्य जिलों में भी हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।

प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं के घरों पर हमला हुआ। प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया और कई इमारतों में आग लगा दी। अब हालात ये हैं कि नेपाल जल रहा है। अब वहां की सेना ने कमान अपने हाथ में ले ली है और पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें