भारत निर्वाचन आयोग (फोटो: सोशल मीडिया) 
देश

EC ने किया राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 3 सितंबर को महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों में हाेगा मतदान

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। इसमें राजस्थान, हरियाणा, बिहार, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा सहित महाराष्ट्र की दो सीटें शामिल हैं। महाराष्ट्र में दो सीटें बीजेपी के राज्यसभा के सदस्य रहे मंत्री पीयूष गोयल व सांसद उदयन राजे भोसले के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है।

आकाश मसने

मुंबई: केंद्रीय चुनाव आयोग ने 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। इसमें राजस्थान, हरियाणा, बिहार, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा सहित महाराष्ट्र की दो सीटें शामिल हैं। महाराष्ट्र में दो सीटें बीजेपी के राज्यसभा के सदस्य रहे मंत्री पीयूष गोयल व सांसद उदयन राजे भोसले के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है। गोयल और उदयनराजे हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें वे विजयी हुए थे।

चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक राज्यसभा की इन सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 14 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को स्क्रूटनी होगी। असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और त्रिपुरा में नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 अगस्त जबकि बिहार, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 27 अगस्त तय की गई है। इन सभी सीटों पर 3 सितंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 सितंबर को ही शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे।

उदयनराजे और पीयूष गोयल की जगह कौन?

पीयूष गोयल व उदयन राजे भोसले लोकसभा पहुंच गए हैं। इसलिए अब राज्य सभा में उनकी जगह बीजेपी से किसे मौका मिलेगा? इस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या महायुति में शामिल किसी घटक दल को बीजेपी मौका देगी?

निर्विरोध हो सकते हैं चुनाव

इन दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। क्योंकि विधानसभा में बीजेपी के पास 106 और 15 निर्दलीय मिलाकर 121 विधायक हैं। इसके साथ ही शिवसेना और एनसीपी के पास करीब 90 विधायक हैं। इसलिए संभावना है कि यह चुनाव निर्विरोध होगा।

2028 तक होगा कार्यकाल

महाराष्ट्र के छत्रपति उदयन राजे भोसले और पीयूष गोयल के अलावा तेलंगाना के केशवराव और ओडिशा की ममता मोहंता के इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। नए सदस्य निवर्तमान सदस्यों के बाकी बचे कार्यकाल के लिए चुने जाएंगे, जो 2025 से 2028 के बीच है।

ये सीटे हुई खाली

वहीं मध्य प्रदेश के ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, राजस्थान के केसी वेणुगोपाल और त्रिपुरा के बिप्लब देव, असम में कामाख्या प्रसाद ताशा और सर्वानंद सोनोवाल, बिहार में मीसा भारती और विवेक ठाकुर, हरियाणा के दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई सीटों को भरने के लिए चुनाव हो रहे हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी