ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह सोर्स- सोशल मीडिया
देश

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Drug Smuggler Deported From Turkey: ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को भारत सरकार ने डिपोर्ट कर भारत ले आया है। गृह मंत्री अमित शाह इस संबंध में एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। और एजेंसी को इसके लिए बधाई दी।

नितिन कुमार राय

Narco Trafficking Kingpin Navpreet Singh: भारत ने तुर्की से कुख्यात नशीले पदार्थों के तस्कर नवप्रीत सिंह को वापस लाने में सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी।

एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, "...नवाब विर्क की फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके तुर्की की नागरिकता हासिल करने के बाद भी वह अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता रहा। हमारी एजेंसियों ने उसकी असली पहचान का पता लगाने के लिए एक-एक करके सारे राज खोले और उसे वापस लाने में कामयाबी हासिल की। ​​आज उसे भारत वापस लाया गया है और ड्रग तस्करी व अन्य अपराधों के मामलों में जेल भेज दिया गया है। इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई।"

नवप्रीत सिंह कौन हैं?

नवप्रीत सिंह, जिन्हें 'नव' के नाम से भी जाना जाता है। भारत, अफगानिस्तान और तुर्की के बीच चल रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट की शुरुआती जांच में सामने आए थे। जांच एजेंसी ने बताया था कि वह इस नेटवर्क का तुर्की में बैठा सरगना था, जबकि उसका चचेरा भाई प्रभदीप सिंह भारत में इसके कामकाज की देखरेख करता था। इस मामले में जांच 2021 में दक्षिण दिल्ली में रिजवान कश्मीरी की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुई। पूछताछ में जांचकर्ताओं को एक बड़े नेटवर्क का पता लगाने में मदद मिली, जिसमें कई राज्य और अफगान नागरिक शामिल थे।

भारी मात्रा में हुई थी ड्रग्स की बरामदगी

जांच के दौरान फरीदाबाद में भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की गई। जांचकर्ताओं ने एक गाड़ी से 166 किलोग्राम और दूसरी गाड़ी से 115 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इस सिंडिकेट के खिलाफ़ की गई कार्रवाई में प्रभदीप सिंह का प्रत्यर्पण भी शामिल है, जिसे जांचकर्ताओं ने नवप्रीत सिंह का चचेरा भाई और भारत में एक अहम ऑपरेशनल कड़ी बताया था।

मई में, भारतीय एजेंसियों ने अजरबैजान से प्रभदीप के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी की। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था। उसे CBI और दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम भारत वापस लाई, जिसमें विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने भी मदद की।

प्रभदीप भारत से भागा था?

जानकारी के अनुसार प्रभदीप सिंह 2023 में भारत से भाग गया था। CBI ने अजरबैजानी अधिकारियों द्वारा उसे गिरफ्तार करने और भारत द्वारा उसके औपचारिक प्रत्यर्पण का अनुरोध करने से पहले, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए 'भारतपोल' प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। अब उसके भाई नवप्रीत सिंह को भी वापस ले आया है।

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी