लाल किला धमाके के बाद दिल्ली 'हाई अलर्ट' पर (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा हाई अलर्ट, 5 घंटे में 34 कारें जब्त, 417 चालान, चप्पे-चप्पे पर तलाशी

Delhi Police: लाल किला के पास हुए धमाके ने पूरी दिल्ली दहली थी, इसके बाद दिल्ली पुलिस 'एक्शन मोड' में है। शनिवार रात को मध्य जिला पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए 34 लावारिस कारों को जब्त कर लिया है।

सौरभ शर्मा

Delhi Police Action on Red Fort Blast: लाल किला के पास हुए धमाके ने पूरी दिल्ली को दहला दिया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस 'एक्शन मोड' में आ गई है। शनिवार रात को मध्य जिला पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए 34 लावारिस कारों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजधानी में तेज कर दिए गए आतंकवाद विरोधी उपायों का हिस्सा है। संवेदनशील जगहों पर सशस्त्र बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस सघन अभियान का मकसद किसी भी संदिग्ध गतिविधि को पहले ही भांपकर उसे रोकना है। इसके लिए होटलों, गेस्ट हाउसों, साइबर कैफे, मॉल, सिनेमाघरों और केमिकल की दुकानों पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का फोकस सिर्फ इन्हीं जगहों पर नहीं है, बल्कि सिम कार्ड डीलरों और व्यावसायिक केंद्रों की भी जांच हो रही है। साथ ही, किरायेदारों, नौकरों, चौकीदारों, मजदूरों और सुरक्षा गार्डों का भी वेरिफिकेशन तेज कर दिया गया है, ताकि कोई संदिग्ध छिप न सके।

रात भर चली चेकिंग, 683 गाड़ियां खंगालीं

मध्य जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने शनिवार रात को यह विशेष अभियान चलाया। एक अधिकारी ने बताया कि शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक, यानी पूरे पांच घंटे तक, जिले भर में कड़ी नाकेबंदी की गई और पिकेट जांच की गई। इस सघन जांच अभियान के दौरान, पुलिस टीमों ने विभिन्न जांच चौकियों से गुजरने वाले 683 वाहनों की सघन तलाशी ली। इसी अभियान में वे 34 लावारिस वाहन भी मिले, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 417 चालान भी काटे।

बाजारों और धार्मिक स्थलों पर 'पहरा'

आतंकवाद विरोधी उपायों को मजबूत करते हुए, पुलिस टीमें किसी भी हालात से निपटने के लिए औचक निरीक्षण और मॉक ड्रिल भी कर रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सशस्त्र कर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी आम लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस वस्तु के बारे में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। इस अभियान के दौरान 24 अजनबियों का सत्यापन भी किया गया, ताकि हर स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच