राहुल गांधी  
देश

राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में आज सुनवाई, कोर्ट सुना सकता है फैसला

Rahul Gandhi MP MLA Court: राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के मामले में आज अदालत में सुनवाई होनी है। बता दें कि पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दे दी है।

अर्पित शुक्ला

Rahul Gandhi News: नेहरू नगर बेंगलुरु निवासी एस विग्नेश शिशिर ने एमपी–एमएलए कोर्ट में अर्जी देकर सांसद राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में एमपी–एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने कोतवाली नगर पुलिस से आख्या मांगी थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने अपनी आख्या प्रस्तुत की। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई, लेकिन पूरी नहीं हो पाई। अदालत में आज इस मामले में सुनवाई होनी है।

एस विग्नेश शिशिर ने अपने आवेदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनके पास ब्रिटिश और भारतीय दोहरी नागरिकता है, रायबरेली सांसद के रूप में वे कथित तौर पर फर्जी व कूटरचित पासपोर्ट धारक हैं, और नेता विपक्ष रहते हुए उन्होंने शत्रु देश को गोपनीय सूचनाएं उपलब्ध कराईं।

पुलिस ने कोर्ट में दी अपनी रिपोर्ट

इस पर मजिस्ट्रेट ने मामले को प्रकीर्णवाद के रूप में दर्ज करने का निर्देश देते हुए थाना कोतवाली नगर, रायबरेली से रिपोर्ट मांगी थी। कोतवाली नगर पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट जमा कर दी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच एस विग्नेश शिशिर अपने अधिवक्ता के साथ अदालत पहुंचे और सुनवाई शुरू हुई। याचिकाकर्ता के वकील ने कई दस्तावेज कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए। दो घंटे से ज्यादा समय तक सुनवाई चलने के बाद अगली तारीख 12 दिसंबर तय की गई।

सोनिया गांधी को वोटर लिस्ट मामले में नोटिस

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने एक पुनरीक्षण याचिका पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस याचिका में 30 अप्रैल, 1983 को सोनिया गांधी के नागरिकता प्राप्त करने से पहले मतदाता सूची में नाम शामिल करने में कथित अनियमितताओं को चुनौती दी गई है। इसमें सवाल उठाया गया है कि 1980 की नई दिल्ली मतदाता सूची में उनका नाम कैसे आया, 1982 में इसे क्यों हटाया गया और क्या उन्हें शामिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। अगली सुनवाई 6 जनवरी, 2026 को निर्धारित है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें