कांग्रेस की आज दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली, राहुल-खरगे समेत सभी बड़े नेता होंगे शामिल  
देश

कांग्रेस की आज दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली, राहुल-खरगे समेत सभी बड़े नेता होंगे शामिल

Congress Vote Theft Rally: यह रैली लोकसभा में चुनाव सुधारों और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस के कुछ ही दिनों बाद हो रही है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Congress Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब अपने आंदोलन को और तेज करने जा रही है। पार्टी 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करेगी। इस रैली के जरिए कांग्रेस सरकार और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाएगी और उन्हें कठघरे में खड़ा करेगी।

राहुल गांधी और खरगे करेंगे रैली को संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की इस रैली को संबोधित करने की संभावना है। इसके अलावा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी रैली में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

55 लाख हस्ताक्षर और 'वोट चोर-गद्दी छोड़' आंदोलन

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशभर में अभियान चलाकर करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए हैं। वेणुगोपाल ने कहा, “राहुल गांधी ने सबूतों के साथ दिखाया है कि वोट चोरी कैसे हो रही है। उन्होंने गृह मंत्री को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया।”

राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा ज्ञापन

रैली के बाद कांग्रेस राष्ट्रपति से मिलने का अनुरोध करेगी और उन्हें 5.5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए है। यह रैली लोकसभा में चुनाव सुधारों और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस के कुछ ही दिनों बाद हो रही है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं।

लाखों लोगों के जुटने का दावा

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दावा किया है कि इस रैली में लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी रामलीला मैदान में जुटेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस रैली में महागठबंधन के घटक दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह रैली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ आयोजित की जा रही है, क्योंकि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट