मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम नरेंद्र मोदी सौजन्य-IANS
देश

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

Congress: PM नरेंद्र मोदी के FICCI संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। खरगे ने कहा कि पीएम का भाषण सुनकर ऐसा लगा मानो वे विपक्ष के नेता हों। जानिए पूरा बयान।

प्रिया जैस

Highlights:

  • मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि FICCI में पीएम का भाषण सुनकर ऐसा लगा मानो वे विपक्ष के नेता हों और 12 साल बाद जागे हों।

  • भाजपा ने अपने निजी स्वार्थों के लिए चुनिंदा पूंजीपतियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर संरचनात्मक नियंत्रण हासिल करने की छूट दे दी है।

  • कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, कांग्रेस ने हमेशा सभी के लिए समान अवसर की वकालत की है।

Mallikarjun Kharge on MSME Crisis India: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने FICCI में पीएम मोदी के भाषण पर निशाना साधते हुए अर्थव्यवस्था, महंगाई, रोजगार, MSME और पूंजीपतियों को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी आर्थिक उदारीकरण की जननी है। देश में सबसे अधिक दशक-औसत विकास दर कांग्रेस-यूपीए (UPA) के कार्यकाल के दौरान दर्ज की गई थी। लेकिन, अपनी पुरानी आदत के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने FICCI में अपने भाषण के दौरान अपनी ही विफलताओं के लिए कारोबारी समुदाय को जिम्मेदार ठहरा दिया!"

12 साल बाद जागे हैं प्रधानमंत्री - खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा, "ऐसा लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों। वे 12 साल बाद जागे हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सभी के लिए समान अवसर की वकालत की है। उसने बार-बार चेतावनी भी दी थी। लेकिन मोदी सरकार ने देश के सभी संसाधन अपने 1-2 करीबी पूंजीपति मित्रों को सौंप दिए और MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) तथा छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी।

'मेक इन इंडिया' को 'बाय फ्रॉम चाइना' किया

भारतीय उत्पादों की ब्रैंड वैल्यू को लेकर खरगे ने लिखा, "स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की कमी ने इनोवेशन को दबा दिया, विनिर्माण की गुणवत्ता को प्रभावित किया, और भारतीय उत्पादों की विश्वसनीयता तथा वैश्विक ब्रांड वैल्यू को कमजोर कर दिया। आज, न तो नौकरियां हैं, न ही बचत, और महंगाई अपने चरम पर है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) को बंद कर दिया गया है, और 'मेक इन इंडिया' को 'बाय फ्रॉम चाइना' में बदल दिया गया है।"

दिल्ली में फिक्की (FICCI) के शताब्दी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पिछले 12 सालों की उपलब्धियां गिनाई थी। उन्होंने कहा था कि पिछले 100 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं। हमने 'लाइसेंस-कोटा राज' देखा, राष्ट्रीयकरण का विफल प्रयोग देखा, और 21वीं सदी में एक ऐसा समय भी आया जब भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाने लगा था। हालांकि, पिछले 12 वर्षों में हमारे युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत के नेताओं ने इस स्थिति को बदलने के लिए कड़ी मेहनत की है।

खरगे ने लगाए गंभीर आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा अपने निजी स्वार्थों को साधने के लिए, भाजपा ने पूंजीपतियों के एक चुनिंदा समूह को भारतीय अर्थव्यवस्था पर संरचनात्मक नियंत्रण हासिल करने की छूट दे दी है। यह आज भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौती और एक आर्थिक आपदा साबित हो रही है।

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दिल्ली में फिक्की (FICCI) के शताब्दी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पिछले 12 सालों की उपलब्धियां गिनाई थी। उन्होंने कहा था कि पिछले 100 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं। हमने 'लाइसेंस-कोटा राज' देखा, राष्ट्रीयकरण का विफल प्रयोग देखा, और 21वीं सदी में एक ऐसा समय भी आया जब भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाने लगा था। हालांकि, पिछले 12 वर्षों में हमारे युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत के नेताओं ने इस स्थिति को बदलने के लिए कड़ी मेहनत की है।

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि