देश के 52वें CJI बीआर गवई आज संभालेंगे कार्यभार (File Photo) 
देश

देश के 52वें CJI बीआर गवई आज संभालेंगे कार्यभार, जानें उनके नेटवर्थ से लेकर सबकुछ

CJI BR Gavai: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस गवई को उनके पद की शपथ दिलाएंगी। CJI खन्ना के बाद वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस गवई का नाम था।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई, आज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। मौजूदा CJI संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो चुका है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस गवई को उनके पद की शपथ दिलाएंगी। CJI खन्ना के बाद वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस गवई का नाम था। इसलिए जस्टिस खन्ना ने उनका नाम आगे बढ़ाया। हालांकि उनका कार्यकाल महज 7 महीने का है।

1985 में शुरू की वकालत

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ। उन्होंने 16 मार्च 1985 को अपनी वकालत शुरू की। उन्होंने अपने शुरुआती साल में पूर्व महाधिवक्ता और हाईकोर्ट के जज बैरिस्टर राजा एस. भोसले के साथ 1987 तक काम किया। इसके बाद 1987 से 1990 तक बॉम्बे हाई कोर्ट में स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस की।

1990 तक बॉम्बे हाई कोर्ट में रहे

जस्टिस बीआर गवई 1990 के बाद मुख्य रूप से बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में प्रैक्टिस की। इसके बाद नागपुर नगर निगम, अमरावती नगर निगम और अमरावती विश्वविद्यालय के लिए भी वो स्थायी वकील रहे। इसके अलावा, उन्होंने सीकोम, डीसीवीएल जैसी विभिन्न स्वायत्त संस्थाओं, निगमों तथा विदर्भ क्षेत्र की कई नगर परिषदों के लिए नियमित रूप से पैरवी की।

2000 में नागपुर खंडपीठ के लिए पब्लिक प्रॉसीक्यूटर बने

जस्टिस बीआर गवई अगस्त 1992 से जुलाई 1993 तक बॉम्बे हाई कोर्ट, नागपुर खंडपीठ में सहायक सरकारी अभिभाषक तथा एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नियुक्त किया गया। 17 जनवरी 2000 को बीआर गवई नागपुर खंडपीठ के लिए सरकारी अभिभाषक और पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नियुक्त किया गया।

कितने अमीर हैं अगले CJI?

जस्टिस गवई के पास महाराष्ट्र के अमरावती में एक घर और दो जगह खेतिहर जमीन है। इसके साथ ही मुंबई के बांद्रा में एक अपार्टमेंट, नागपुर के काटोल में खेती लायक जमीन और नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक अपार्टमेंट है। निवेश के मामले में जस्टिस गवई के पास पीपीएफ के तहत 6 लाख 59 हजार 692 रुपये, जीपीएफ के तहत 35 लाख 86 हजार 736 रुपये और अन्य से 31 हजार 315 रुपये हैं।

उनके पास 5 लाख 25 हजार 859 रुपये के सोने के आभूषण हैं। उनके पास 61 हजार 320 रुपये नकद, 19 लाख 63 हजार 584 रुपये का बैंक बैलेंस और 54 लाख 86 हजार 841 रुपये के अन्य एडवांस भी हैं। देनदारियों के तहत मुंबई के फ्लैट की सिक्योरिटी डिपॉजिट 7 लाख रुपये, दिल्ली के फ्लैट का एडवांस किराया 17 लाख 32 हजार 500 रुपये है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा