अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Hurun India Rich List: देश में जब भी अमीरों की बात होती अंबानी, अडानी का नाम सबसे पहले आता है। हाल ही में M3M हुरुन इंडिया ने लिस्ट जारी की है, जिसमें अंबानी को पछाड़कर अडानी आगे निकल गए हैं।
देश के रईसों की लिस्ट
मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अनिल अग्रवाल, साइरस पूनावाला, दिलीप सांघवीसोर्स (सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

M3M Hurun India Rich List: जब भी भारत के बड़े बिजनेसमैन या सबसे रईस शख्स का नाम आता है तो जेहन में अंबानी और अडानी जैसे नाम खुद-ब-खुद जुबान पर आ जाते हैं। लेकिन इन दोनों में से या भारत के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में और भी बहुत सारे नाम आते हैं। हाल ही में देश के रईसो से जुड़ी हुई एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें भारत के टॉप 27 रईसों के नामों का जिक्र हैं।

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी और उनका परिवार एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गया है। इस लिस्ट के मौजूदा समय में अनुसार अडानी परिवार की कुल संपत्ति करीब 9.23 लाख करोड़ रुपये है।

अडानी देश में सबसे धनी

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के लिस्ट में मुकेश अंबानी और उनका परिवार पहले नंबर पर था। इस साल अंबानी परिवार की संपत्ति घटकर करीब 8.63 लाख करोड़ रुपये रह गई। वहीं, अडानी परिवार की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले करीब 13% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

देश के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट

  1. गौतम अडानी और परिवार

  2. मुकेश अंबानी और परिवार

  3. एलएन मित्तल और परिवार

  4. साइरस पूनावाला और परिवार

  5. रोशनी नाडर मल्होत्रा और परिवार

  6. कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार

  7. दिलीप सांघवी और परिवार

  8. अजीम प्रेमजी और परिवार

  9. अनिल अग्रवाल और परिवार

  10. समीर मेहता और परिवार

देश में बढ़ी अरबपतियों की संख्या

इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब 1 अरब डॉलर यानी करीब 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले 391 अरबपति हैं। पिछले एक साल में ऐसे अरबपतियों की लिस्ट में 27 नाम और जुड़ गए हैं। 5 साल पहले भारत में 237 डॉलर अरबपति थे। यानी इस दरमियान इनकी संख्या काफी बढ़ी है।

देश के रईसों की लिस्ट
India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

सिनेमा और क्रिकेट से 6 नाम शामिल

  1. शाहरुख खान और परिवार

  2. अमिताभ बच्चन और परिवार

  3. सलमान खान और परिवार

  4. ऋतिक रोशन और परिवार

  5. विराट कोहली

  6. सचिन तेंदूलकर

  7. महेंद्र सिंह धोनी  

जानें कैसे बढ़ी सम्पत्ति?

इस रिपोर्ट के अनुसार अब सिर्फ पारंपरिक कारोबार ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डाटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों से भी बड़ी सम्पत्ति बन रही है। इस साल की लिस्ट में AI से जुड़े 19 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें 15 लोग पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। इसके अलावा डिफेंस, एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी नए अमीर कारोबारी तेजी से बढ़े हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com