उपचुनाव लाइव अपडेट्स AI generated image
देश

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

By Election Results 2026 Live Updates: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी की विधानसभा सीटों और असम की नागांव लोकसभा सीट पर मतगणना के अपडेट जानें।

प्रिया जैस, अर्पित शुक्ला

By-Election Result Live Updates: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा सीटों और असम में लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों की वोटों की गिनती शुक्रवार हो गई है। तमिलनाडु में मदुरंथकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू है। यह प्रक्रिया सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुई। अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में दर्ज वोटों की गिनती की जाएगी। इन दोनों सीटों जो अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं, उनके लिए वोटिंग 6 अक्टूबर को हुई थी। पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट के लिए वोटों की गिनती होगी। इन दोनों सीटों के लिए वोटिंग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई थी। पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नागांव लोकसभा सीट के लिए भी वोटों की गिनती होगी। इन सीटों के नतीजे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और पार्टियों की चुनावी किस्मत तय करेंगे।

उपचुनाव में वोटों की गिनती और परिणामों से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ....

By-Election Result Live: आज आएंगे चार राज्यों में उपचुनाव के परिणाम 

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा सीटों और असम में लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों की वोटों की गिनती शुक्रवार हो गई है। तमिलनाडु में मदुरंथकम और धारापुरम विधानसभा सीटों, पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नागांव लोकसभा सीट के लिए भी वोटों की गिनती होगी।

Madurantakam Assembly Bypoll Live: मदुरंतकम में मतगणना जारी

तमिलनाडु के मदुरंतकम में कड़ी सुरक्षा के बीच मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। NTK के मदुरंतकम उम्मीदवार जानकीरमन का कहना है, "असली बदलाव NTK लाएगी, TVK नहीं। हमें लोगों पर भरोसा है।"

Nandigram Assembly By-Election Live: नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

पश्चिम बंगाल में पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Puducherry Bypolls Live: पुडुचेरी की एक सीट पर मतगणना शुरू

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों और पड़ोसी पुडुचेरी की एक सीट पर 6 अक्टूबर को हुए उपचुनावों के वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच तय काउंटिंग सेंटर्स पर सुबह 8 बजे शुरू हुई।

Tamil Nadu Bypoll Counting Live: तमिलनाडु उपचुनावों की वोटों की गिनती

तमिलनाडु में धारापुरम उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही तिरुप्पुर में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। धरपुरम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज कड़ी सुरक्षा के बीच L.R.G. गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में शुरू हुई। 6 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे और इसमें 80.25% मतदान हुआ था।

Assam Bypoll Counting Live: नागांव लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती शुरू

असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। नागांव लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती दो केंद्रों नागांव गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल और डॉसन हायर सेकेंडरी मल्टी पर्पज स्कूल पर शुरू हुई।

Nagaon Bypoll Results Live: भाजपा के देबाशीष शर्मा ने बनाई बढ़त

असम की नागांव लोकसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती के बाद, भारतीय जनता पार्टी के देबाशीष शर्मा ने 3,376 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस के सिबमनी बोरा को 1,385 वोट मिले हैं।

West Bengal By Election Live: बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर भाजपा आगे

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों और गिनती के पहले राउंड के अनुसार, दोनों सीटों पर BJP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Thattanchavady Bypoll Results Live: सीएम रंगासामी की AINRC ने बनाई बढ़त

थट्टानचावडी उपचुनाव में पहले दौर की मतगणना के बाद, AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद 3,273 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनयगम को 1,222 वोट मिले हैं और डीएमके के सेतु सेल्वम को 786 वोट मिले हैं।

Dharapuram Assembly By-poll Live: तमिलनाडु में AIADMK आगे

आधिकारिक ईसीआई रुझानों के अनुसार, धारापुरम (तमिलनाडु) विधानसभा उपचुनाव में AIADMK की भानुमति के आगे चल रही है। वहीं टीवीके के पी सत्यबामा और डीएमके की सुगन्या पीछे चल रहे है।

धारापुरम उपचुनाव

Nagaon Parliamentary By-Poll Live: नागांव लोकसभा सीट पर BJP आगे

नागांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में बीजेपी के देवाशीष शर्मा आगे चल रहे है। आधिकारिक ECI रुझानों के अनुसार, AIUDF अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस के सिबामोनी बोरा पीछे चल रहे हैं।

नागांव लोकसभा सीट उपचुनाव

Madurantakam Assembly By-Poll Live: मदुरंतकम उपचुनाव में TVK उम्मीदवार आगे

तमिलनाडु में मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव में ECI के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, TVK की के. मरगथम कुमारवेल आगे चल रही हैं। DMK के आई. परंथमेन और AIADMK की एस. कनिथा संपत पीछे हैं।

मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव

Dharapuram Assembly By-election Live: AIADMK ने बनाई बढ़त

तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा उपचुनाव सीट पर मतगणना जारी है। ECI के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, धारापुरम विधानसभा सीट पर AIADMK की के भानुमति 958 वोटों के अंतर से 10773 वोटों की लीड लेकर आगे चल रही है। वहीं टीवीके की पी सत्यभामा 9851 वोटों के साथ पीछे चल रही है।

Madurantakam Assembly By-Poll Live: TVK ने शुरू कर दिया सेलिब्रेशन

तमिलनाडु के मदुरंतकम उपचुनावों की वोटों की गिनती के दौरान, TVK कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर के बाहर सीटी बजाकर जश्न मना रहे हैं। दरअसल, मदुरंतकम विधानसभा उपचुनाव में TVK की के. मरगथम कुमारवेल आगे चल रही हैं।

Nandigram Assembly By-Election Live: नंदीग्राम में BJP का जश्न शुरू

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार हंसीरानी रथ आगे चल रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभी से गुलाल से जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Puducherry Bypolls AINRC Won: थट्टानचावडी विधानसभा सीट में जीती AINRC

पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अशोक आनंद को कुल 13,358 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ई. विनायगम को सिर्फ 4,876 वोट ही मिले।

पुडुचेरी उपचुनाव

Nandigram Bypolls Result Live: BJP की हंसीरानी रथ 89,709 वोटों से आगे

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे चल रही है। आधिकारिक ECI रुझानों के अनुसार, BJP की हंसीरानी रथ 89,709 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। INC के मिलिंद प्रधान और SPI के शांति गोपाल गिरी पीछे हैं।

नंदीग्राम उपचुनाव

नगांव में बीजेपी के देबाशीष शर्मा एक बड़ी जीत की तरफ

नगांव लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। बीजेपी के देबाशीष शर्मा एक बड़ी जीत की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी लीड 85 हजार के पार पहुंच चुकी है।

रेजीनगर में बीजेपी की जीत

रेजीनगर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार शंखराव सरकार ने 72710 वोटों से जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद रहे। कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल काफी तीसरे स्थान पर रहे।

नंदीग्राम उपचुनाव बीजेपी की जीत

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हसी रानी रथ ने 1,22,753 वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस के मिलन प्रधान को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी उम्मीदवार को कुल 16,44,27 वोट प्राप्त हुए हैं।

तमिलनाडु की धारापुरम सीट TVK ने जीती

तमिलनाडु उपचुनाव की मतगणना समाप्त। TVK ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल की, सत्यभामा 9,471 वोटों के अंतर से विजयी रहीं।

बारिश थमी तो एक्शन में आए अनंत सिंह, बेटी की शादी के मैदान में उतरवाई JCB; आज हल्दी की रस्म

क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

8 समझौते और 15,000 करोड़ रुपये का पैकेज... PM मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में हुए बड़े फैसले

कजाकिस्तान से भारत लाया गया हत्या का आरोपी आशीष कुमार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस

West Bengal Name Change: अब 'पश्चिम बंगाल' होगा 'पश्चिम बंग', CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान