Puducherry Bypoll Result: थट्टानचावाडी सीट पर AINRC के अशोक आनंद जीते, कांग्रेस को 8,482 वोटों से दी मात

Puducherry Bypoll Result: पुडुचेरी की थट्टानचावाडी विधानसभा सीट पर AINRC के अशोक आनंद ने कांग्रेस के ई. विनायगम को 8,482 वोटों से हराया। DMK उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे।
puducherry by-election result akash anand won
आकाश आनंदसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

AINRC Ashok Anand Victory: पुडुचेरी में सत्तारूढ़ 'ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस' ने कुछ ही माह पहले सत्ता संभालने के बाद अपने पहले राजनीतिक इम्तिहान में परचम लहराया है और पार्टी उम्मीदवार अशोक आनंद ने थट्टानचावाडी विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ई. विनायगम को 8,000 से अधिक मतों के बड़े अंतर से हरा दिया।

सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होते ही, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की अगुवाई वाली AINRC ने मज़बूत बढ़त बना ली, जबकि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) इस दौड़ में तीसरे स्थान पर खिसक गई।

कांग्रेस और DMK को दी मात

चुनाव आयोग के अनुसार, गिनती के चार राउंड पूरे होने पर अशोक आनंद को कुल 13,358 वोट मिले और वे 8,482 वोटों के अंतर से जीते। कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनायगम 4,876 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि DMK उम्मीदवार के. सेतु (उर्फ सेतुसेल्वम) को सिर्फ 2,664 वोट मिले।

असम की नागांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे

असम की नागांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे चल रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी तीसरे स्थान पर है।

BJP उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को 1,42,571 वोट मिले हैं, जबकि अजमल को 73,845 वोट मिले हैं। सुबह 11:00 बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार सिबामनी बोरा 22,711 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। शर्मा, अजमल से 68,726 वोटों से आगे हैं और बोरा से 1,19,860 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

puducherry by-election result akash anand won
Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

कांग्रेस का गढ़ रहा है नागांव विधानसभा क्षेत्र

यह उपचुनाव नागांव संसदीय क्षेत्र में सीट खाली थी, इसलिए यहां उपचुनाव करवाने पड़े। इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के BJP में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। कांग्रेस ने पिछले दो आम चुनावों यानी 2019 और 2024 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

puducherry by-election result akash anand won
Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

उपचुनाव परिणाम का इंतजार

चुनाव अधिकारी दोनों केंद्रों पर गिनती की प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। हर केंद्र पर गिनती के लिए चौदह टेबल लगाई गई हैं। अंतिम परिणाम गिनती पूरी होने और चुनाव अधिकारियों द्वारा औपचारिक घोषणा किए जाने के बाद ही पता चलेगा। पूरे असम की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं, जहां बीजेपी, कांग्रेस और AIUDF नगांव सीट का प्रतिनिधित्व करने के लिए होड़ कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com