क्या सरकार की सख्ती के बाद पटरी पर लौटी इंडिगो? (कॉन्सेप्ट फोटो) 
देश

610 करोड़ रिफंड, 3000 बैग की वापसी; क्या सरकार की सख्ती के बाद पटरी पर लौटी Indigo?

IndiGo Crisis: पूरे देश के एयरपोर्ट पर तहलका मचाने के बाद अब IndiGo का काम-काज दुबारा लौटता दिख रहा। कंपनी ने सरकार की सख्ती के बाद रिफंड और करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सौरभ शर्मा

Indigo refund status update news: पिछले कई दिनों से हवा में लटकी हजारों उम्मीदें अब वापस जमीन पर उतरने लगी हैं। इंडिगो एयरलाइंस के संकट ने यात्रियों की नाक में दम कर रखा था, लेकिन अब सरकार की सख्ती ने थोड़ा सा रंग दिखाया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को बड़ी राहत की खबर दी है। मंत्रालय के मुताबिक, इंडिगो ने यात्रियों को अब तक 610 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड वापस कर दिया है। यही नहीं, हजारों खोए हुए बैग भी उनके मालिकों तक पहुंचा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

मंत्रालय के कड़े निर्देशों के बाद एयरलाइन का नेटवर्क तेजी से सुधर रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को जहां सिर्फ 706 उड़ानें भरी गई थीं, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 1565 हो गया। रविवार को इसके 1650 तक पहुंचने की पूरी उम्मीद जताई गई है। सरकार ने साफ कर दिया था कि रविवार शाम तक कैंसिल उड़ानों का पूरा पैसा वापस किया जाए और यात्रियों से बिछड़े उनके सामान को 48 घंटे के भीतर ट्रेस करके हर हाल में डिलीवर किया जाए।

फ्री री-बुकिंग और हेल्प डेस्क का सहारा

यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए एयरलाइन ने कई अहम कदम उठाए हैं। रद्दीकरण से प्रभावित हुए यात्री अगर अपनी उड़ान दोबारा शेड्यूल करते हैं, तो उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिफंड और बुकिंग से जुड़ी किसी भी समस्या के तुरंत समाधान के लिए विशेष हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। सरकार का मकसद साफ है कि संकट से पैदा हुई दिक्कतों को जल्द से जल्द खत्म किया जाए ताकि लोगों का हवाई सफर दोबारा सुखद हो सके और उन्हें किसी तरह की देरी का सामना न करना पड़े।

3000 बैग मिले, बाकी एयरलाइंस भी फिट

सबसे बड़ी राहत सामान को लेकर मिली है। शनिवार तक देश भर में यात्रियों को उनके 3000 बैग सफलतापूर्वक डिलीवर कर दिए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में बाकी घरेलू एयरलाइंस पूरी क्षमता के साथ और बिना किसी रुकावट के चल रही हैं। वहीं, इंडिगो की परफॉर्मेंस में रविवार को निरंतर सुधार देखा गया है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उड़ान रद्द होने या देरी की वजह से अलग हुए बाकी बैग भी 48 घंटे के अल्टीमेटम के अंदर यात्रियों तक पहुंचा दिए जाएं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान