बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो पर बवाल, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

बिहार कांग्रेस के PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर भड़की भाजपा, कांग्रेस पार्टी पर दागे सवाल

Bihar Congress AI Video: बिहार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त बयानबाजी शुरू हो गई है।

प्रतीक पाण्डेय

Narendra Modi Mother AI Video: भाजपा ने पीएम मोदी से जुड़े एआई-जनरेटेड वीडियो को गरीबों और माताओं का अपमान बताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और महाराष्ट्र से भाजपा विधायक राम कदम के साथ-साथ कई नेताओं ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ एआई वीडियो शेयर कर मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं।

एआई-जनरेटेड वीडियो पर गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

एआई-जनरेटेड वीडियो पर गिरिराज सिंह ने कहा, "जैसे उन्हें अपनी मां की चिंता नहीं, वैसे ही वह दूसरों की मां का भी सम्मान नहीं कर सकते।" गिरिराज सिंह ने इस मामले में कड़ी कानूनी और सामाजिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो प्रधानमंत्री की छवि को खराब करने की साजिश हैं और इसका खामियाजा राहुल गांधी को भुगतना पड़ेगा।

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जैसे महाभारत में धृतराष्ट्र की इच्छा अधूरी रह गई थी, वैसे ही लालू यादव के राजनीतिक मंसूबे भी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने बिहार को अंधकार में धकेला, जबकि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को आगे बढ़ाया है।

महाराष्ट्र भाजपा विधायक राम कदम ने भी उठाए सवाल

महाराष्ट्र भाजपा विधायक राम कदम ने भी एआई वीडियो को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह वीडियो सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश की सभी माताओं और गरीबों का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को लाइन में खड़ा दिखाना कोई तिरस्कार नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि वे सामान्य नागरिक की तरह नियमों का पालन करती हैं। राम कदम ने कांग्रेस पर "घटिया राजनीति" करने का आरोप लगाया।

राम कदम ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किए बिना नौ बार विदेश यात्रा की है, जो सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने सलाह दी कि गांधी परिवार को मिली उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए।

शहजाद पूनावाला ने भी जताई नाराजगी

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने वीडियो को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर पीएम मोदी की मां का अपमान किया है। यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह 'गालियों' कांग्रेस बन गई है।

ये है वो वीडियो जिसपर मचा है घमासान-

वहीं बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को इस वीडियो को लेकर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी की मां, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका अपमान किया है। इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ है कि बिहार कांग्रेस के एक वीडियो ने सियासी हलकों में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है और यह मामला आने वाले दिनों में और भी गरमाने की संभावना है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे