ललन सिंह (Image- Social Media) 
देश

'लालू के जल से बचाने के लिए अध्यादेश...', ललन सिंह बोले- नैतिकता नहीं इसलिए कर रहे हंगामा

Lok Sabha Chaos: लोकसभा में अमित शाह द्वारा पेश बिल पर विपक्ष ने हंगामा किया। ललन सिंह ने कहा कि सरकार नैतिकता के लिए बिल लाई है, विरोध वही कर रहे हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं मानते।

अर्पित शुक्ला

Bihar Politics: लोकसभा में सरकार की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह ने एक बिल पेश किया। जिसको लेकर विपक्ष द्वारा इसके विरोध में हंगामा और बिल की कॉपी फाड़कर गृह मंत्री की ओर फेंकने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने विपक्ष रप हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब इन्हें नैतिकता से मतलब ही नहीं है, तो हंगामा ही करेंगे। ‎

सरकार नैतिकता की दृष्टि से बिल लाई

‎पटना में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि सरकार नैतिकता की दृष्टि से बिल लेकर आई है। इस बिल का विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो राजनीति और समाज में उच्च मापदंड, जो नैतिकता का होता है, वो स्थापित नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सामाजिक जीवन में उच्च मापदंड स्थापित करने को लेकर नैतिकता का बिल लाया गया है। ‎ ललन सिंह ने आगे कहा कि इसमें सरकार का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्र का मंत्री हो या फिर राज्य का मंत्री, वो अगर जेल जाएगा, तो हटाने का प्रावधान है। उन्होंने पूछा क्या कोई जेल से शासन चलाएगा? ये कौन सा लोकतंत्र है? ये कौन सी नैतिकता है? जो बिल लाया गया है, उसमें पीएम को भी शामिल किया गया है। ‎

इन लोगों को नैतिकता से कोई मतलब नहीं

ललन सिंह ने याद कराते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव को जेल जाने से बचाने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा अध्यादेश लाया गया था। उसी अध्यादेश को राहुल गांधी ने फाड़कर फेंका था तथा आज गांधी मैदान में गले मिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों को नैतिकता से कोई मतलब नहीं है। इन लोगों को सत्ता सुख किसी तरह प्राप्त हो, उसी से मतलब है। जनता सब देख रही है। जनता इनके कारनामों का विरोध करेगी। जब नैतिकता स्थापित ही नहीं करनी है, तो विरोध नहीं करेंगे तो क्या समर्थन करेंगे? ‎

नीतीश कुमार बिहार का विकास कर रहे

उन्होंने ‎प्रधानमंत्री मोदी की शुक्रवार को बिहार यात्रा को लेकर कहा कि वे जब भी बिहार आते हैं, हजारों करोड़ रुपए की सौगात देकर जाते हैं। वे फिर से बिहार आ रहे हैं तो हजारों करोड़ की सौगात देंगे। ‎‎बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार बिहार का विकास कर रहे हैं और प्रधानमंत्री दिल खोलकर उस विकास में मदद कर रहे हैं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं