अच्छा योग गुरु मानते हैं या अच्छा बिजनेसमैन! सवाल सुनते ही भड़के गए रामदेव (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'व्यापारी बाबा' सुन भड़के स्वामी रामदेव, बोले- मैं नेता नहीं फिर भी...10 करोड़ वोट मेरी मुट्ठी में!

योग गुरु Baba Ramdev अक्सर अपने बयानों और व्यापार की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने ही रहते है, लेकिन इस बार इस दोनो से इतर अपनी राजनैतिक ताकत का बखान करने के लिए वो चर्चा का विषय बने है।

सौरभ शर्मा

Baba Ramdev Show Political Power: विश्व विख्यात योग गुरु स्वामी रामदेव अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत को लेकर एक ऐसा दावा किया है जिसने सबको चौंका दिया। एक मीडिया कार्यक्रम में रामदेव ने साफ शब्दों में कहा कि भले ही वो कोई राजनेता नहीं हैं, लेकिन देशहित में वो 5 से 10 करोड़ वोटर्स को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, इसी बातचीत के दौरान एक सवाल पर वो एंकर पर बुरी तरह भड़क भी गए और उन्हें खरी-खोटी सुना दी।

रामदेव का कहना है कि उनकी पहुंच देश के 100 करोड़ से ज्यादा लोगों तक है और यह मुकाम उन्होंने किसी व्यापार से नहीं, बल्कि सेवा और त्याग से हासिल किया है। उन्होंने अपनी तुलना देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों से करते हुए कहा कि अडानी, अंबानी, टाटा और बिड़ला को लोग उनके प्रोडक्ट की वजह से जानते हैं और उनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन स्वामी रामदेव को जो सम्मान मिलता है, वह उनके तप और त्याग की देन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने और आचार्य बालकृष्ण ने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा।

जब एंकर को लगाई डांट

कार्यक्रम का माहौल तब अचानक गरमा गया जब एंकर ने उनसे पूछा कि वे खुद को एक अच्छा योग गुरु मानते हैं या एक अच्छा बिजनेसमैन। यह सवाल सुनते ही रामदेव नाराज हो गए और एंकर को डांटते हुए कहा कि मुझे व्यापारी कहते हुए तुम्हें शर्म आनी चाहिए। रामदेव ने सफाई दी कि उनके पास न तो एक इंच जमीन है और न ही कोई बैंक बैलेंस। उनके पास एक चवन्नी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वो एक संन्यासी हैं जो सुबह 3 बजे से रात 10 बजे तक भारत माता की सेवा करते हैं और जो पैसा आता है, वो परमार्थ में लगता है।

असली ताकत का एहसास

गुस्सा शांत होने के बाद बाबा रामदेव ने अपनी असली ताकत का गणित समझाया। उन्होंने कहा कि मैं पॉलिटिशियन नहीं हूं, लेकिन मेरी सोशल पॉवर ही मेरी पॉलिटिकल पॉवर है। देश के 99 प्रतिशत घरों तक मेरी रीच है। लोग योग करते हैं और मेरी बताई लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। इसी भरोसे के दम पर मैं 5 से 10 करोड़ वोटों को मोबिलाइज कर सकता हूं। उनका कहना था कि जब आप कर्मयोग करते हैं तो देश आपको सत्ता और ताकत देता है, इतनी बड़ी पहुंच किसी व्यापार से नहीं मिलती।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी