हमले में क्षतिग्रस्त वाहनों की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

केरल में ED अधिकारियों पर जानलेवा हमला, पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर रेड करने गई थी टीम; देखें यह वीडियो

Attack on ED In Kerala: अपने आवासों पर ED की तलाशी के मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन ने कहा कि काफी समय से ईडीमेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी।

मनोज आर्या

Kerala ED Attack Updates: केरल के तिरुवनंतपुरम में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों के वाहन पर हमला किया। कार्यकर्ता, कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केंद्रीय एजेंसी द्वारा केरल में 10 जगहों पर की गई तलाशी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इन जगहों में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है।

अपने आवासों पर ED की तलाशी के मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन ने कहा कि काफी समय से ईडीमेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी। मुझे लगता है कि इस तलाशी से कुछ लोगों को, खासकर राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति को, बहुत संतुष्टि मिलेगी।

'विपक्षी नेताओं पर जान-बूझकर हमला'

पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने कई बार यही सवाल सवाल पूछा था कि पिनाराई विजयन के घर पर छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है और पिनाराई विजयन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। बीजेपी सरकार देश में विपक्षी नेताओं पर हमेशा से जान-बूझकर हमले करती रही है। इसके खिलाफ पूरे देश में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए हैं। कांग्रेस का रुख यह है कि उनके अपने दल के अलावा अन्य दलों के खिलाफ ED की  दखलअंदाजी जारी रहनी चाहिए। इनमें से कोई भी चीज हमारा अंत नहीं कर पाएगी।

'हमेशा मुझे पार्टी का मजबूत समर्थन मिला'

हम इसे केवल एक शुरुआत के तौर पर देखते हैं। किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि ऐसे कदमों से हमारा सफाया किया जा सकता है। यहां स्थानीय लोगों और पार्टी के साथियों की भावनाएं व्यक्त हुईं। जब भी दुश्मनों ने मुझ पर हमला करने की तैयारी की, तो मुझे पार्टी का मजबूत समर्थन मिला। आज साथियों ने यह साबित कर दिया है कि उस समर्थन में कोई कमी नहीं आई है। यही हमारी ताकत है। आइए, हम सब मिलकर किसी भी चुनौती का सामना करें।

केरल में 10 ठिकानों पर ईडी की रेड

आपको बताते चलें कि आज बुधवार के दिन ईडी केरल में 10 ठिकानों पर रेड करने पहुंची थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के ठिकाने भी शामिल हैं। बताया गया कि ये कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है, जिसमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आया था।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा