मोहम्मद फरहान ने थामा कांग्रेस का दामन (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

असदुद्दीन ओवैसी को लगा बड़ा झटका, AIMIM नेता मोहम्मद फरहान ने थामा कांग्रेस का दामन

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को एक बड़ा झटका लगा है। जहां एमआईएम पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे मोहम्मद फरहान ने आज यानी शुक्रवार (30 अगस्त) को एमआईएम का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है।

शुभम पाठक

लखनऊ: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को एक बड़ा झटका लगा है। जहां एमआईएम पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे मोहम्मद फरहान ने आज यानी शुक्रवार (30 अगस्त) को एमआईएम का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए है।

एमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का साथ छोड़ मोहम्मद फरहान ने कांग्रेस का दामन थामा है। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में फरहान को सदस्यता दिलाई।

कई अन्य नेताओं ने थामा कांग्रेस हाथ

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद फरहान के साथ-साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। जहां मोहम्मद फरहान को सदस्यता ग्रहण कराने के बाद यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फूल माला पहनाकर मोहम्मद फरहान का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

फरहान का बयान

आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद मोहम्मद फरहान ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की तरक्की के बारे में सोचती है। जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोहम्मद फरहान ने एमआईएम के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके साथ ही मोहम्मद फरहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों और जातियों के लोगों को बराबर सम्मान देती है। उम्मीद है कि मोहम्मद फरहान को जल्द ही कांग्रेस पार्टी में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। मोहम्मद फरहान को कांग्रेस पार्टी में प्रवक्ता भी बनाया जा सकता है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव