अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

कश्मीर से आना था दिल्ली...पहुंचे गए जयपुर, अमित शाह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; जानें का है कारण?

Amit Shah News: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर से बाढ़ का जायजा लेकर वापस दिल्ली आ रहे थे तभी उनके प्लेन को अचानक जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। इसके पीछे खराब मौसम का हवाला दिया गया।

अभिषेक सिंह

Amit Shah Plane Emergency Landing: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विमान सोमवार शाम खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका और उसे जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर से लौटते समय एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने विशेष विमान को डायवर्ट करने का फैसला किया। इसके बाद विमान शाम 7:54 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। कुछ देर रुकने के बाद गृह मंत्री शाह जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जम्मू दौरे पर थे। वहां से लौटते समय उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। लेकिन राजधानी दिल्ली में खराब मौसम के कारण उनका विमान समय पर नहीं उतर सका। सुरक्षा और सतर्कता को ध्यान में रखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत विमान को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया।

अलर्ट मोड में आ गईं सुरक्षा एजेंसियां

गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां ​​तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव और डीजीपी खुद गृह मंत्री की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट परिसर में कड़े इंतजाम किए गए थे। शाम 7:54 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद, अमित शाह को जयपुर हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज में ले जाया गया। इस दौरान, हवाई अड्डा परिसर सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में रहा और हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए रहे।

जयपुर मे मची सियासी हलचल

अमित शाह के विमान के डायवर्ट होने की खबर से जयपुर में राजनीतिक हलचल भी मच गई। मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने इस पूरे घटनाक्रम को महत्वपूर्ण बना दिया। हालांकि, यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षा और मौसम की स्थिति के कारण ही संभव हुई और कुछ देर बाद गृह मंत्री सुरक्षित दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस प्रकार, भले ही यह घटना खराब मौसम के कारण अचानक हुई, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल, सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। अमित शाह के विमान का जयपुर में सुरक्षित उतरना और फिर दिल्ली के लिए रवाना होना एक राहत भरी खबर साबित हुई।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन