अमित शाह के आवास पर BJP की अहम बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल

BJP Core Committee Meeting: गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी की एक अहम बैठक चल रही है। इसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष संगठन विस्तार पर चर्चा कर रहे हैं।

अक्षय साहू

Amit Shah Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक जारी है। पिछले करीब एक घंटे से चल रही इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में संगठन विस्तार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

संगठन में संभावित बदलाव और विस्तार की चर्चाओं के बीच इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन बैठक के लिए अमित शाह के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े विषयों पर मंथन जारी है।

चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, अगले साल उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के गठन, संगठनात्मक बदलावों तथा कुछ राज्यों के प्रभारी और शीर्ष नेतृत्व में संभावित परिवर्तन पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा इस बैठक में नितिन नबीन अपनी नई टीम का ऐलान भी हो सकता है। उनकी नई टीम में  किन नेताओं को जगह मिलेगी, इस पर भी चर्चा हो रही है। यह एक अहम बैठक है, जो गृह मंत्री के आवास पर हो रही है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा

यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि दो महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट का संभावित विस्तार। इसमें इस बात पर चर्चा की जा रही है कि किन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व की औसत आयु कम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी में युवा नेताओं को अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

दूसरा मुद्दा संगठनात्मक बदलाव का है। पिछले कुछ समय से संगठन में संभावित फेरबदल को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इस बैठक में भी संगठन में किए जाने वाले बदलावों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद हैं।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप