नरेंद्र मोदी ने जताया शोक (सौजन्य-एक्स@narendramodi) 
देश

अजित पवार की मौत पर PM मोदी और अमित शाह ने जताया गहरा शोक, CM फडणवीस से ली हादसे की पल-पल की जानकारी

PM Modi and Amit Shah Mourn: अजित पवार के निधन पर PM मोदी और अमित शाह ने जताया दुख। एकनाथ शिंदे ने की हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग। बारामती विमान दुर्घटना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

प्रिया जैस

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बुधवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी छह यात्रियों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, एकनाथ शिंदे समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

उन्होंने लिखा, "अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर लोगों से मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब और पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।"

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद हवाई दुर्घटना से दुखी हूँ। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूँ।"

सीएम फडणवीस से ली जानकारी

बारामती में हुए इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से घटना की पूरी जानकारी ली थी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस घटना की जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना दोबारा न हो इसकी जांच होनी चाहिये।

अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन पर शोक जताया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। अजित पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।"

अमित शाह ने आगे लिखा, "मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। शोक की इस घड़ी में पूरा NDA शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।"

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी