नूंह हिंसा के 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
हरियाणा

नूंह हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे 6 और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले में पिछली साल हुई हिंसा में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नोमान, सद्दाम, साबिर अली, मोहम्मद मुस्तफा, अरबाज और मोहम्मद साकिर के रूप में की गई है।

शुभम पाठक

नूंह: हरियाणा में पिछले साल नूंह जिले में हुई हिंसा को लेकर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हरियाणा के नूंह में पुलिस ने पिछले साल जिले में हुई हिंसा में वांछित छह आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की मानी तो आरोपी एक साल से फरार थे और उनके खिलाफ एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए भीड़ जुटाने के आरोप में सात अगस्त 2023 को नूंह के साइबर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने दी जानकारी

हरियाणा के नूंह जिले में पिछली साल हुई हिंसा में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नोमान, सद्दाम, साबिर अली, मोहम्मद मुस्तफा, अरबाज और मोहम्मद साकिर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी नूंह के फिरोजपुर नामक गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास से छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

नूंह हिंसा पर एक नजर

हरियाणा  पिछले साल 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की एक शोभायात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद भड़की झड़पों में दो होमगार्ड और गुरुग्राम की एक मस्जिद के एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। भड़की भीड़ ने बड़ी संख्या में वाहनों को जला दिया था।

साथ ही भीड़ ने नूंह साइबर पुलिस थाने को भी आग लगा दी थी। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में अलग-अलग मामले दर्ज किए थे और पहले ही 300 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब हिंसा के सिलसिले में छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी छह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग