प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
गोवा

हवा में उड़ते विमान में 'बीड़ी' की तलब और यात्रियों की अटकी सांसें, दिल्ली के लड़के ने खतरे में डाली सबकी जान

Akasa Air flight Incident: दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में एक युवक बीड़ी पीते पकड़ा गया। उसे ऐसा करते देख क्रू मेंबर्स के होश उड़ गए। युवक के पास से एक लाइटर भी मिला जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

प्रतीक पाण्डेय

Passenger Smoking Beedi in Akasa Air: हवाई सफर को हम अक्सर आरामदायक और सुरक्षित मानते हैं, लेकिन सोचिए कि आप जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर हों और अचानक विमान के अंदर जलती हुई बीड़ी की महक आने लगे। यह कल्पना ही किसी भी यात्री के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है। दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की एक फ्लाइट में कुछ ऐसा ही वाकया पेश आया, जिसने न केवल विमान के क्रू मेंबर्स के होश उड़ा दिए, बल्कि वहां मौजूद यात्रियों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया।

यह पूरा मामला शनिवार, 7 मार्च 2026 का है, जब अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP1625 ने देश की राजधानी दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। विमान में सब कुछ सामान्य चल रहा था, यात्री अपने गंतव्य पर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच, दिल्ली के रहने वाले आशीष नामक एक यात्री ने एक ऐसी हरकत की जिसकी अनुमति कानून और सुरक्षा मानक कभी नहीं देते। आशीष विमान के टॉयलेट में गया और वहां उसने बीड़ी जलाकर पीना शुरू कर दिया।

जब टॉयलेट से आने लगी बीड़ी की महक

जैसे ही विमान के क्रू मेंबर्स को टॉयलेट से स्मोकिंग की भनक लगी, फ्लाइट के अंदर हड़कंप मच गया। विमान के शौचालय में स्मोकिंग करना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह बेहद खतरनाक भी है क्योंकि वहां लगे सेंसर्स और आग लगने का खतरा पूरे एयरक्राफ्ट के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाया कि यात्री के पास न केवल बीड़ी थी, बल्कि वह एक लाइटर भी साथ ले जाने में कामयाब रहा था।

आखिर विमान के अंदर कैसे पहुंचा लाइटर?

इस घटना ने एक बार फिर एयरपोर्ट पर होने वाली सुरक्षा जांच की चुस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हम सभी जानते हैं कि बोर्डिंग से पहले यात्रियों की सघन तलाशी ली जाती है और लाइटर या माचिस जैसी ज्वलनशील वस्तुएं ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में आशीष नाम का यह यात्री लाइटर लेकर विमान के अंदर कैसे पहुंच गया, यह जांच का एक बड़ा विषय है। अधिकारियों ने भी इस बात पर हैरानी जताई है कि इस तरह का सुरक्षा उल्लंघन कैसे संभव हुआ। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि उनके क्रू ने स्थिति को भांपते ही निर्धारित सुरक्षा और रेगुलेटरी प्रोटोकॉल का पालन किया। हालांकि, विमान के अंदर मौजूद अन्य यात्रियों के लिए यह अनुभव बेहद डरावना रहा होगा, क्योंकि एक छोटी सी चिंगारी भी हवा में उड़ रहे विमान में बड़ी तबाही ला सकती थी।

चंद मिनटों के शौक की भारी कीमत

जैसे ही फ्लाइट गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर लैंड हुई, एयरलाइन ने बिना देरी किए आरोपी यात्री को सुरक्षा अधिकारियों के हवाले कर दिया। गोवा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सिविल एविएशन सेफ्टी के खिलाफ गैरकानूनी कार्यों के दमन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि सुरक्षा में चूक कहां हुई।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल