Owaisi Video Fact Check : सोशल मीडिया पर इन दिनों एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भगवान हनुमान की आरती करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो कई यूजर्स बिना जांच-पड़ताल के शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ओवैसी ने हनुमान की पूजा की है। इस दावे ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है।
फैक्ट-चेक के लिए सबसे पहले हमने इस वीडियो के की-फ्रेम निकालकर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। सर्च में इस वीडियो से जुड़ी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट या जानकारी नहीं मिली। इसके बाद कीवर्ड्स सर्च किए गए, लेकिन कहीं भी ऐसा कोई सबूत या मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जो इस वायरल दावे को सही साबित करे।
पड़ताल के अगले चरण में हमने वीडियो को AI डिटेक्ट टूल पर वीडियो को चेक किया। साइट इंजन पर जांच में पाया गया कि यह 99% AI जनरेटेड वीडियो है। यानी यह साफ है कि असदुद्दीन ओवैसी का आरती वाला वीडियो असली नहीं है, बल्कि AI से बनाया गया एक फर्जी वीडियो है।
ये खबर भी पढ़ें :