FACT CHECK : एयरफोर्स को कमजोर बताने वाला CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो फर्जी, AI से ऑडियो जोड़ा

CDS Anil Chauhan Fake Video CDS जनरल अनिल चौहान के नाम पर वायरल वीडियो एडिटेड और डीपफेक निकला। असली वीडियो में उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। फर्जी ऑडियो जोड़कर सेना के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया है।
The viral video of CDS General Anil Chauhan is a deepfake with an AI-generated fake statement added to spread misinformation.
सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा CDS जनरल अनिल चौहान का वायरल वीडियो डीपफेक है
Published on
Updated on

India China Claim Fact Check : सोशल मीडिया पर हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने कहा- भारत ने कमजोर एयरफोर्स के कारण अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख चीन को सौंप दिया। कुछ यूजर्स इस वीडियो के आधार पर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

Hawk’s Eye नाम के X वीडियो शेयर कर लिखा- “केरल: इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में पासिंग आउट परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान ने कहा- ‘हालांकि मुझे पता है कि भारत सरकार ने हमारी कमजोर एयरफोर्स की वजह से अरुणाचल और लद्दाख चीन को सौंप दिया है, लेकिन भरोसा रखें कि इंडियन नेवी कमजोर नहीं है और पाकिस्तान कभी भी हमारे किसी भी पोर्ट सिटी को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।’ (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें इसका रियल वीडियो ANI के X पर शेयर किए गए पोस्ट में मिला।

ANI के शेयर किए गए वीडियो में जनरल चौहान ने कहा, “युद्ध के मैदान में, नाकाबिलियत की कीमत जान देकर चुकाई जाती है, इसलिए प्रोफेशनल एक्सीलेंस की ओर बढ़ें। यह आपके लिए कोई च्वॉइस नहीं है। यह एक दायित्व है। प्रोफेशनल एक्सीलेंस के लिए आपका कमिटमेंट पक्का होना चाहिए ताकि शांति में आप तैयार रहें और युद्ध में आप जीतें… जब मैं सर्विस में शामिल हुआ, तो मिलिट्री स्ट्रैटजी काफी हद तक ज्योग्राफिकल बातों से तय होती थी।

आज टेक्नोलॉजी ने ज्योग्राफी को पीछे छोड़ दिया है, जिससे यह कम रेलिवेंट हो गया है। टेक्नोलॉजी ज्यादातर मिलिट्री स्ट्रैटजी, ऑपरेशनल आर्ट और यहां तक ​​कि सबसे छोटी टैक्टिक्स को भी चलाती है। मैं चाहता हूं कि आप अपने पूरे करियर में इसी पर फोकस करें। साथ ही, युद्ध कई तरह के हो गए हैं। कोई भी अकेली सर्विस अकेले युद्ध नहीं जीत सकती। भविष्य के सभी युद्ध मिलकर लड़े जाएंगे। ज्वाइंटनेस ही वह मंत्र है, जो हम सभी को सफल बनाएगा।

हम इसी के अनुसार तीनों सेनाओं के बीच ज्वाइंटनेस और इंटीग्रेशन को बढ़ावा दे रहे हैं… पहले भी कई मौकों पर, मैंने कहा है कि भारत एक कॉन्टिनेंटल और एक मैरीटाइम पावर है। लेकिन भारत की आखिरी किस्मत शायद समुद्र में तय होगी और इंडियन नेवी इसको सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगी। मेरा मानना ​​है कि यह पहले से तय है।

एक और बात जो मुझे लगती है कि पहले से तय है, वह यह है कि इंडियन नेवी हमारे राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने के लिए भविष्य में मिलिट्री पावर के किसी भी इस्तेमाल में अहम भूमिका निभाएगी।” वीडियो में कहीं भी वायरल वीडियो वाला बयान नहीं है। इस वीडियो में जनरल चौहान ने कहीं भी ऐसी कोई बात नहीं बोली, जो वायरल वीडियो में सुनी जा सकती है।

भारत सरकार की फैक्ट एजेंसी ने भी वीडियो को फर्जी बताया

भारत सरकार की आधिकारीक न्यूज एजेंसी PIB ने वीडियो को AI जनरेटेड यानी डीपफेक और पाकिस्तानी प्रोपगेंडा बताया। यह साफ तौर पर साबित करता है कि फर्जी ऑडियो को असली वीडियो पर ओवरले किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com