वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। 
फैक्ट चेक

FACT CHECK: 1 साल की बच्ची का शव को “पापा” पुकारने का वीडियो, भारतीय जवान का नहीं बल्कि सीरिया का है

SOG Jawan Fact Check सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बच्ची के रोने वाला भावुक वीडियो जम्मू-कश्मीर के SOG जवान अमजद खान से जुड़ा नहीं है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो सीरिया का है।

हितेश तिवारी

Viral Video Fact Check : सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शव के सामने उसकी एक साल की बेटी रोती हुई "पापा" पुकार रही है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शव स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप के जवान अमजद खान का है। जब उनका जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित उनके घर पर पहुंचा, तो शव को देख उनकी 1 साल की बेटी "पापा" पुकार रही थी।

इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स समेत कई इंडियन मीडिया प्लेटफॉर्म ने इसी दावे के साथ पेश किया। X पर वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा- दिल दहला देने वाला दृश्य। जैसे ही SOG जवान अमजद खान का शव घर पहुंचा उसकी 1 साल की बेटी रोई, "पापा... पापा" यह आतंकवाद की असली क़ीमत है और यही मुस्लिम उन लोग पाकिस्तानी आतंकी को सही ठहराकर हमेशा उनकी पैरवी करते। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च करने पर हमें ये वीडियो जानकारी के साथ Al-Estiklal English नाम के इंटरनेशनल मीडिया ऑउटलेट के X अकाउंट पर मिला।

Al-Estiklal English ने ये वीडियो 17 दिसंबर को शेयर किया था। वहीं, इसके कैप्शन में लिखा है- सीरिया में एक भावुक पल, इडलिब के दक्षिण में स्थित मारेत अल-नुमान में आईएसआईएस के हमले में मारे गए अपने पिता को एक छोटी बच्ची अंतिम विदाई दे रही है।

वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत

पड़ताल के दौरान हमने इससे जुड़ी आधिकारीक पुष्टी के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस और उधमपुर लोकल पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल चेक किए। हमें कहीं ऐसी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली, जिसमें वायरल वीडियो में दिख रहे शव को जवान अमजद खान का बताया है।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। ये वीडियो सीरिया का है, जहां आईएसआईएस के हमले में मारे गए अपने पिता को एक छोटी बच्ची अंतिम विदाई दे रही थी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा