जहीर खान के बेटे के नाम फतेहसिंह खान का मतलब ढूंढ रहे लोग 
मनोरंजन

जहीर खान के बेटे के नाम पर छिड़ी बहस, फतेहसिंह खान का मतलब ढूंढ रहे लोग

Zaheer Khan And Sagarika Ghatge: जहीर खान और सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर किलकारी गूंजी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी और बेटे के नाम का अनाउंसमेंट भी कर दिया।

अनिल सिंह

Zaheer Khan Son Name: जहीर खान और सागरिका घाटगे ने अपने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है, सागरिका घाटगे हिंदू है और जहीर खान मुस्लिम ऐसे में लोगों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था बच्चे का नाम हिंदू या मुस्लिम धर्म के हिसाब से होगा। जहीर और सागरिका ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। सोशल मीडिया पर अब इस नाम को लेकर बहस छिड़ गई है लोग इस नाम का मतलब ढूंढ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है की फतेह सिख डिक्शनरी का शब्द है, जिसका मतलब जीत होता है।

सोशल मीडिया पर जहीर खान और सागरिका घाटगे को बेटा पैदा होने के मौके पर तमाम सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दी है, तो वहीं दूसरी तरफ बेटे के नाम को लेकर यूजर्स का कंफ़्यजन भी बना हुआ है। सोशल मीडिया पर एक अलग बहस भी छिड़ी हुई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि बेटे का नाम फतेहसिंह खान की जगह फतेहसिंह घाटगे नाम होना चाहिए था। तो वहीं कुछ यूजर्स यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि फतेहसिंह नाम क्यों रखा गया, एक यूजर ने फतेहसिंह का मतलब भी पूछ लिया है।

क्या होता है फतेहसिंह का मतलब फतेह का मतलब होता है जीत यह शब्द अरबी शब्द फतह (فتح) से लिया गया है। जिसका मतलब होता है, खोलना या शुरू करना, इसका इस्तेमाल जीत को संबोधित करने के लिए भी किया जाता है। उर्दू में इस शब्द का मतलब होता है, जीत। सिख समुदाय का धार्मिक स्लोगन है, वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह। यहां फ़तेह का इस्तेमाल हुआ है इस वजह से लोगों को लगता है कि यह नाम सिख समुदाय से आया है। वहीं दूसरी तरफ सिंह का मतलब होता है शेर और फतेहसिंह का मतलब होता है जीतने वाला शेर।

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?