इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए सलमान खान को धमकी, बिश्नोई गैंग से इंस्पायर्ड है आरोपी

Salman Khan Death Threat Case: सलमान खान को जिस शख्स ने धमकी भरा मैसेज भेजा था, उसका मकसद जानकर आपका होश उड़ जाएगा, उसने इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए सलमान खान के नाम धमकी भरा मैसेज भेजा।
Salman Khan Death Threat Case Accussed was inspired by Lawrence bishnoi
Published on: 
Updated on: 

Salman Khan Death Threat Case: सलमान खान को धमकी मिलना कोई नई बात नहीं है, बीते कुछ समय से उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी है, लेकिन इस मामले में नया यह है कि जिस शख्स ने उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा है वो इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने का प्रयास कर रहा था। गुजरात के वडोदरा के एक गांव से हिरासत में लिया गया 26 साल का मयंक पांड्या मानसिक रूप से बीमार है। उसके माता-पिता वडोदरा के गांव में जूस की दुकान चलाते हैं। आरोपी के दादा की मौत उसकी आंखों के सामने (बिजली का झटका लगने की वजह से) हुई थी और वह उस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाया था, उसी के बाद से उसका मानसिक इलाज चल रहा है।

सलमान खान को भेजी गई धमकी के बारे में मयंक पांड्या के परिवार को कुछ भी पता नहीं था। माता-पिता नहीं जानते थे कि बेटे ने क्या कांड किया है। जब पुलिस उनके घर पहुंची तब जाकर उन्हें पता चला कि उनके बेटे मयंक पांड्या ने सलमान खान को धमकी भरा मैसेज भेजा है। परिवार ने दावा किया है कि साल 2014 से उनके बेटे का मानसिक इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस ने मयंक को हिरासत में लिया है और मामले में वह आगे की जांच कर रही है।

सलमान खान को धमकी भेजने के मामले में हिरासत में लिए गए संदिग्ध का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन नहीं है, इस बात की जानकारी भी निकल कर सामने आई है, लेकिन मयंक पांड्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इंस्पायर्ड है और उसने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए सलमान खान को धमकी भरा मैसेज भेजने का काम किया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस मामले में आरोपी का मकसद साफ हो गया है और जो हरकत उसने की है उसे यह बात भी साफ हो जाती है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि सामान्य मानसिक स्थिति वाला कोई भी शख्स इस तरह का काम नहीं करेगा।