YRKKH Upcoming Twist: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। मेकर्स कहानी में लगातार ऐसे नये-नये मोड़ लेकर आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से पूरी तरह बांधकर रख दिया है।
वर्तमान ट्रैक में अहम किरदार अरमान और अभिरा के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों की लाइफ में एक के बाद एक ऐसी चुनौतियां आ रही हैं, जिसने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह जोड़ा कभी एक हो पाएगा या हमेशा के लिए अलग हो जाएगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के इस पड़ाव पर अभिरा मैंटली और इमोशनली रूप से पूरी तरह बिखर चुकी है। पोद्दार हाउस में छिपकर जाने के बाद से उसे अपनी बेटी के भविष्य की गहरी चिंता सताने लगी है। उसे लगातार यह अहसास हो रहा है कि वह अपनी नन्हीं बेटी को एक सुरक्षित और बेहतर जीवन देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
इसके साथ ही अरमान की लगातार बिगड़ती जा रही तबीयत के लिए भी अभिरा अपने आप को कसूरवार मानकर अंदर ही अंदर टूटती जा रही है। अभिरा को लगने लगा है कि उसकी मौजूदगी ही सब कुछ खत्म कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ अरमान को अपनी पुरानी गलतियों का पूरी तरह अहसास हो चुका है। अरमान अभिरा को यह भरोसा दिलाता है कि वह हर स्थिति में उसके साथ खड़ा रहेगा और अपनी सेहत में सुधार करने की पूरी कोशिश करेगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब यह खुलासा होता है कि अरमान इस समय ब्रेन ट्यूमर जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहा है। ब्रेन ट्यूमर के कारण उसके जीवन में पहले ही इतना तनाव पैदा हो चुका है। इस मुश्किल टाइम में बाहरी लोग भी उसकी लाचारी का फायदा उठाने और उसे सबके सामने नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
सीरियल ये की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट उस समय आता है जब अभिरा को करियर का एक ऐसा नया और जरूरी केस मिलता है, जिसे जीतना उसके स्वाभिमान के लिए जरूरी हो जाता है। वहीं कहानी में अभिरा कानूनी मामले के सिलसिले में बिना किसी डर के सीधे पोद्दार हाउस के भीतर कदम रखती है।
हालांकि इस बार उसकी पहचान घर की बहू के रूप में नहीं बल्कि एक वकील के तौर पर होती है। वह बिना टाइम गंवाए सीधे कृष बंसल के सामने कानूनी कागजात सौंपती है। और ऐलान करती है कि वह तान्या रायजादा की तरफ से यह केस लड़ रही है।
यह भी पढ़ें: 2 फ्लॉप फिल्मों के बाद टूटने लगी थीं उम्मीदें, फिर ‘जब वी मेट’ ने रातों-रात बदल दी Imtiaz Ali की किस्मत
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की पूरी कहानी में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि तान्या अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से बेहद खुश नजर आ रही थी। लेकिन ऐसे में अचानक उसने कृष से अलग होने और तलाक लेने का इतना बड़ा फैसला क्यों किया, यह रहस्य अभी भी बना हुआ है।
अभिरा ने अब पोद्दार फैमिली को खुलेआम यह चुनौती दे दी है कि वह अदालत में उन्हें अपनी असली ताकत का अहसास कराएगी। इस पूरी कानूनी लड़ाई में अरमान अपने खुद की फैमिली के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी अभिरा का सपोर्ट कर रहा है।