-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Imtiaz Ali Success Story How Jab We Met Changed His Fortune After Two Flop Films Bollywood Director Career Journey
2 फ्लॉप फिल्मों के बाद टूटने लगी थीं उम्मीदें, फिर ‘जब वी मेट’ ने रातों-रात बदल दी Imtiaz Ali की किस्मत
- Written By: यति सिंह
Jab We Met Changed Imtiaz Ali: मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली कभी अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। दो फ्लॉप फिल्मों के बाद फिल्म 'जब वी मेट' ने उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल दी।

इम्तियाज अली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Imtiaz Ali Career Journey: बॉक्स ऑफिस पर कुछ कहानियां परदे पर दिखती हैं और कुछ कहानियां परदे के पीछे आकार लेती हैं। आज के दौर के सबसे चहेते डायरेक्टरों में शुमार इम्तियाज अली की जिंदगी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।
‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले इस फनकार का झुकाव शुरुआत में डायरेक्शन की तरफ था ही नहीं। मुंबई की चमक उन्हें एक एक्टर के तौर पर खींच लाई थी। किस्मत ने उनके लिए एक बेहद अलग और शानदार रास्ता चुन रखा था। लगातार 2 फिल्मों की असफलता के बाद जब उम्मीदें टूटने लगी थीं, तब एक फिल्म ने उनकी तकदीर को पूरी तरह बदल कर रख दिया।
बॉक्स ऑफिस के करीब बीता बचपन और बदला नजरिया
झारखंड के जमशेदपुर में एक मिडिल क्लास में जन्मे इम्तियाज अली के पिता सिंचाई विभाग में काम करते थे। बचपन का शुरुआती दौर पटना में गुजरने के बाद उनका परिवार वापस जमशेदपुर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Trailer: भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी छाया ‘रामायण’ का ट्रेलर, विजुअल्स और VFX की हो रही जमकर तारीफ
‘शादी कर लो…’ राघव जुयाल को मिला अनोखा प्रपोजल, इंटरव्यू में सुनाया दिलचस्प किस्सा
‘नींद में उल्टियां करता था’… चीटिंग के बाद टूटा रियलिटी टीवी स्टार, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा
कौन हैं सिकंदर सिंह? जिन पर आया ‘नागिन’ फेम निया शर्मा का दिल, वेकेशन फोटोज हुईं वायरल
किस्मत से उनके एक रिश्तेदार के पास कई सिनेमाघर थे, जिनमें से एक तो उनके घर के बेहद नजदीक था। इस नजदीकी ने उनके बचपन पर गहरा असर डाला और वे फिल्मों को बहुत बारीकी से देखने लगे। यहीं से उनके भीतर सिनेमा के प्रति एक अनकहा लगाव पैदा होने लगा था, जिसने आगे चलकर उनके करियर की बुनियाद रखी।
कॉलेज के समय हुई थियेटर की शुरुआत
हाईयर एजुकेशन के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और दिल्ली यूनिवर्सिटी के फेमस हिंदू कॉलेज में दाखिला लिया। कॉलेज के दिनों ने उनके भीतर छिपे कलाकार को एक सही स्टेज दिया। इस दौरान उन्होंने थियेटर में पूरी शिद्दत से भाग लेना शुरू कर दिया था।
वे सिर्फ नाटकों में एक्टिंग ही नहीं करते थे, बल्कि खुद कहानियां लिखते थे और उनका डायरेक्शन भी करते थे। कॉलेज के इसी दौर में उन्होंने यह पूरी तरह साफ कर लिया था कि उनका भविष्य एंटरटेंमेंट में ही सुरक्षित है।
एक्टर बनने का सपना और याकूब मेमन का किरदार
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक्टर बनने का बड़ा सपना आंखों में सजाकर मुंबई पहुंच गए। शुरुआत में उन्होंने एक्टिंग के लिए काफी संघर्ष किया और गुजारे के लिए छोटे-मोटे काम भी किए। इसी बीच उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और ‘कुरुक्षेत्र’ तथा ‘इम्तिहान’ जैसे धारावाहिकों का डायरेक्शन कर कैमरे के पीछे का अनुभव हासिल किया।
एक्टिंग का मौका उन्हें साल 2004 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ में मिला, जहां उन्होंने याकूब मेमन की भूमिका निभाई। मगर जल्द ही उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि उनकी असली ताकत एक्टिंग नहीं बल्कि कहानियां कहना है।
2 नाकामियों के बाद जब वी मेट से आया नया मोड़
डायरेक्शन के रास्ते पर कदम बढ़ाते ही उनकी पहली फिल्म ‘सोचा न था’ को समीक्षकों की सराहना तो मिली, लेकिन सिनेमा घरों में कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद आई अगली फिल्म ‘आहिस्ता आहिस्ता’ भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।
लगातार 2 असफलताओं से निराशा बढ़ना स्वाभाविक था, लेकिन इम्तियाज हार नहीं मानी।
साल 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए। शाहिद कपूर और करीना कपूर की एक्टिंग से सजी इस फिल्म की भारी सफलता ने इम्तियाज अली को रातों-रात देश का एक दिग्गज और चर्चित डायरेक्टर बना दिया।
यह भी पढ़ें: नक्सली जीवन छोड़ एक्टिंग की दुनिया में आए Mithun Chakraborty, तीन नेशनल अवॉर्ड के साथ बने दिग्गज अभिनेता
अभी हाल ही में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के अनकर्हे दर्द को समेटे डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है। अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर इस फिल्म को सिनेमाघरों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
Imtiaz ali success story how jab we met changed his fortune after two flop films bollywood director career journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 3 महीने का अतिरिक्त समय मिले, हाईकोर्ट में याचिका दायर, जल्दबाजी न करने की मांग
Jul 31, 2026 | 10:13 PMAmazon की ड्राइवरलेस Robotaxi को मिली बड़ी मंजूरी, अब AI चलाएगा कार, इंसानी ड्राइवर की नहीं होगी जरूरत?
Jul 31, 2026 | 10:06 PMPatna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती, 27 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 31, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में मूसलाधार बारिश का कहर, 33 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
Jul 31, 2026 | 09:56 PMIREL Recruitment 2026: तकनीकी और गैर-तकनीकी के 73 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और वेतन
Jul 31, 2026 | 09:54 PMParliament Jobs: संसद में कैसे मिलती है नौकरी? जानें किन पदों पर भर्ती, योग्यता और कितनी मिलती है सैलरी
Jul 31, 2026 | 09:51 PMBox Office Collection: ‘जन नायकन’ ने पार किया 155 करोड़ का आंकड़ा, ‘द ओडिसी’ की भी शानदार पकड़ बरकरार
Jul 31, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM














