अंशुमन मर्डर केस में अरमान को कृष पर हुआ शक 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अंशुमन मर्डर केस में अरमान को कृष पर हुआ शक, जेल से अभीरा लड़ेगी संध्या का केस

YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अंशुमन मर्डर केस में अरमान को अब कृष पर गहरा शक होने लगा है। उसे याद आता है कि कृष ने घर में चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए थे।

सोनाली झा

YRKKH Update: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों जबरदस्त ड्रामे और ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी का हर मोड़ अब नए खुलासे और सस्पेंस लेकर सामने आ रहा है। ताज़ा एपिसोड में जहां एक ओर अरमान अंशुमन मर्डर केस में उलझा दिखाई देगा, वहीं जेल में बंद अभीरा एक निर्दोष महिला के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने का फैसला करेगी।

कहानी की शुरुआत मायरा से होती है, जो गीतांजलि को ताना मारते हुए कहती है कि उसने जानबूझकर अभीरा को चोट पहुंचाने की कोशिश की थी। मायरा तो यहां तक चली जाती है कि गीतांजलि का मंगलसूत्र उतारने लगती है, लेकिन विद्या और कावेरी समय रहते बीच में आकर उसे रोक देती हैं।

जेल में डिलीवरी कराती है अभीरा

दूसरी ओर जेल में अभीरा की मुलाकात एक प्रेग्नेंट महिला संध्या से होती है। तभी अचानक संध्या को लेबर पेन शुरू हो जाता है। बाहर का रास्ता बंद होने के कारण एम्बुलेंस नहीं आ पाती। डॉक्टर की देखरेख में अभीरा संध्या का हौसला बढ़ाती है और डिलीवरी में मदद करती है। इस मुश्किल घड़ी में वह लोरी गाकर संध्या को संभालती है। आखिरकार संध्या एक बेटी को जन्म देती है और चारों ओर खुशी का माहौल बन जाता है।

संध्या का केस लड़ेगी अभीरा

डिलीवरी के बाद जलेबी बाई, अभीरा के पास आती है और बताती है कि संध्या निर्दोष है। वह अभीरा को एक फाइल देती है और केस को रिव्यू करने का आग्रह करती है। यहीं नहीं, वह अभीरा को फोन भी देती है ताकि वह उसकी बेटी से बात कर सके। इससे साफ हो जाता है कि अब जेल में रहते हुए भी अभीरा वकील बनकर न्याय की लड़ाई लड़ने वाली है।

कृष पर गया अरमान का शक

इधर, अरमान अंशुमन मर्डर केस को लेकर गहरी सोच में पड़ जाता है। तभी घर का नौकर उसे कॉफी लाकर देता है और बताता है कि कृष ने खास निर्देश दिए थे कि चीनी की जगह सिर्फ आर्टिफिशियल स्वीटनर इस्तेमाल किया जाए। अरमान को तुरंत अंशुमन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट याद आती है और उसे शक होता है कि कहीं चीनी की जगह कोई अवैध पदार्थ तो नहीं मिला दिया गया। उसे अंशुमन और कृष के बीच की अनबन भी याद आती है और उसके मन में शक गहराता जाता है कि इस हत्या में कृष का हाथ हो सकता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें