अभिरा और अरमान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अभिरा ने लिया नया अवतार, दुश्मनों की हर साजिश होगी बेकार, कहानी में होगा बड़ा धमाका

YRKKH Twist: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा का गुस्सा सबपर भारी पड़ने वाला है। ऋषभ के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लगते ही अभिरा उसे बर्बाद करने कोर्ट रूम की तरफ निकल पड़ी है।

यति सिंह

YRKKH Latest Episode: छोटे पर्दे का सबसे फेमस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामे की पीक पर है। कहानी में लगातार आ रहे मोड़ प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला के इस शो में अरमान और अभिरा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

अब तक आपने देखा होगा कि कैसे अभिरा और अरमान को अपनों के ही गुस्से और साजिशों का शिकार होना पड़ा। बुआ सा के दबाव और कावेरी के गलत फैसले की वजह से दोनों को उस घर को अलविदा कहना पड़ा। लेकिन कहानी में असली तूफान तो घर से बाहर निकलते ही आया गया है, जिसने अभिरा की लाइफ को हिलाकर रख दिया है।

अपनों के धोखे के बाद छोड़ा अपना घर

सीरियल में बुआ सा लगातार दिशा का पक्ष ले रही हैं और कावेरी ने भी बिना सोचे-समझे उनका सपोर्ट कर दिया। इस बिना सोचे-समझे समर्थन का नतीजा ये हुआ कि कावेरी ने एक बड़ा गलत फैसा उठा लिया है। इसी के बाद बुआ सा ने अरमान और अभिरा को घर से बाहर निकल जाने का आदेश सुना दिया।

घर से निकलते ही बिखर गए सारे सपने

कहानी में घर से बेघर होने के बाद अरमान और अभिरा अपनी बेटियों को साथ अभिरा के पुराने घर में रहने चले जाते हैं। नए आशियाने में पैर रखते ही दोनों अपनी लड़कियों के साथ मिलकर घर की साफ-सफाई में लग जाते हैं। इसी बीच अचानक अरमान की तबीयत बिगड़ने लगती है और वह बुरी तरह खांसने लगता है। अरमान की हालत देखकर अभिरा उसे काम रोककर आराम करने को कहती है। वह हर पल अरमान परछाई बनने की कोशिश कर रही है।

कोर्ट रूम का दरवाजा खटखटाएगी अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन तमाम मुसीबतों के बीच भी अभिरा हार मानने को तैयार नहीं है। अभिरा के हाथ जल्द ही ऋषभ के खिलाफ एक बहुत बड़ा और पक्का सबूत लगने वाला है। जिसके हाथ आते ही अभिरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वह बिना किसी से डरे ऋषभ को कटघरे में घसीटने के लिए निकल पड़ेगी। अभिरा के इस कड़े कदम को देखकर बुआ सा के होश उड़ जाएंगे और वह कुछ नहीं कर पाएंगी।

जानलेवा बीमारी से उजड़ गई हंसती-खेलती दुनिया

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब बेटियों के साथ हंसते-खेलते समय अचानक अरमान को गहरा चक्कर आ जाता है और वह जमीन पर गिर पड़ता है। जब अरमान को होश आता है, तो वह अपनी पत्नी अभिरा को पहचानने से साफ मना कर देता है।

अरमान की याददाश्त जाने की बात सुनते ही अभिरा पूरी तरह दंग रह जाती है। इसी बीच मायरा और मुक्ति के सामने भी यह कड़वी सच्चाई आ जाती है कि अरमान को जानलेवा बीमारी ब्रेन ट्यूमर है। इस खबर को सुनते ही पूरा पोद्दार परिवार बिखर जाता है, लेकिन अभिरा अब केस को छोड़कर अपने पति की जान बचाने के लिए जद्दोजहत कर रही है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी