YRKKH Spoiler: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर और सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों एक बेहद दिलचस्प मोड़ से गुजर रहा है। शो की स्टोरी में लगातार आते नए ट्विस्ट ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला के मुख्य अभिनय से सजे इस सीरियल में पारिवारिक रिश्तों का ताना-बाना एक बार फिर बिखरता हुआ नजर आ रहा है।
एक तरफ जहां घर के भीतर अपनों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अरमान और अभिरा अब अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का सामना करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी घर के भीतर के समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है। शो में दिशा की एंट्री ने एक बार फिर इस पुरानी बहस को हवा दे दी है। दिशा ने घर में पैर रखते ही अपनी कड़वी बातों से संयंत्र का महाजाल बुन दिया है, जिसके बाद घर का माहौल काफी गरमा गया है।
पोद्दार परिवार में चल रही यह शांति बहुत ज्यादा समय तक नहीं टिकने वाली है क्योंकि आने वाले एपिसोड में दिशा और तन्या के बीच एक भयंकर बहस देखने को मिलने वाली है। बातों-बातों में दिशा कुछ ऐसा कह देगी जिससे तन्या के पैरों तले जमीन खिसकने वाली है। दिशा असल में तन्या के सामने उसके पति की कुछ ऐसी सच्चाई उजागर करने की कोशिश करेगी जिससे वह अनजान थी। काहानी में इसी बीच कृष भी तन्या के कान भरना शुरू कर देगा। जिसकी वजह से दोनों के बीच की बहस एक बड़े क्लेश का रूप ले लेगी।
यह भी पढ़ें: Haunted 3D Collection: डर और रोमांच का डबल डोज, फिर चला विक्रम भट्ट का हॉरर मैजिक, ‘हॉन्टेड 3डी’ का दिखा दम
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस ड्रामे के साथ-साथ एक बेहद इमोशनल कहानी भी चल रही है जहां अरमान खुद को अंदर से पूरी तरह संभाल नहीं पा रहा है। अभिरा अपने पति अरमान की हालत को देखकर अंदर से टूट रही है और उसने अरमान के लिए एक इमोशनल वीडियो भी रिकॉर्ड किया है जिसमें उसका दर्द साफ झलकता है।
इस बीच अभिरा को यह बात अच्छी तरह समझ आ जाती है कि अरमान के इलाज में बड़ी रकम खर्च होने वाली है। स्वाभिमानी अभिरा इस मुश्किल घड़ी में पोद्दार फैमिली के सामने हाथ फैलाने या उन्हें कुछ भी बताने के बजाय खुद अपने दम पर पाई-पाई जोड़ने का अहम फैसला लेती है।