

Haunted 3D Collection Day 1: बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गहमा-गहमी देखने को मिल रही है, बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई बड़ी फिल्में आमने-सामने टकराई हैं। इस वीकेंड पर दर्शकों के पास एंटरटेंमेंट के ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं क्योंकि कुल 4 फिल्में एक साथ बड़े पर्दे पर उतरी हैं। इस बड़े महामुकाबले में जहां एक तरफ बड़े सितारों की फिल्में लाइन में लगी थीं।
वहीं दूसरी तरफ दिग्गज फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की नई हॉरर थ्रिलर फिल्म ने भी चुपके से दस्तक दे दी है। रिलीज से पहले फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' को लेकर बाजार में बहुत ज्यादा हलचल नहीं थी, लेकिन थिएटर्स खुलते ही इसने जो कमाल किया है, उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक महाअक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे की अहम भूमिकाओं से सजी फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' ने रिलीजिंग के पहले दिन उम्मीदों से कहीं बढ़कर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रिलीजिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पूरे 2.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर देश भर में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 2.95 करोड़ रुपये तक जा पहुंच गया है।
निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' के लिए बॉक्स ऑफिस पर यह रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि इसके सामने कई धुरंधर टिके हुए थे। जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में लगी, तब इसके सामने पहले से ही 'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' जैसी बड़े कलाकारों वाली फिल्में दीवार बनकर चुनौती दे रही थीं। सिनेमाघरों में स्क्रीन और दर्शकों के इस बड़े बंटवारे के बावजूद मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की जोड़ी ने बाकी 3 नई फिल्मों को पछाड़ते हुए पहले दिन की रेस में बढ़त बना ली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' फिल्म लगभग 15 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनकर तैयार हुई है। इस लिहाज से देखा जाए तो पहले ही दिन 2.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेना फिल्म के लिए बेहद फायदे का सौदा साबित हो सकता है।