ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: मायरा ने की पोद्दार परिवार की इज्जत तार-तार, पैनिक अटैक ने बिगाड़ी अरमान की हालत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में मायरा और कबीर घर से भागने का फैसला करेंगे। दोनों के इस कदम से अरमान की तबीयत बिगड़ेगी और पोद्दार-दमानी परिवार में हंगामा मचेगा।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेवरेट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के जल्द ही एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में मायरा और कबीर दोनों ही अपनी परिवार की इज्जत तार-तार करते हुए नजर आने वाले हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा और कबीर दोनों ही घर से भागने जैसा बड़ा कदम उठाते हुए दिखायी देंगे। मायरा के इस फैसले से अरमान अपने होश खो बैठेगा। इसके अलावा अभिरा भी अरमान की हालत देखकर काफी परेशान हो जाएगी।

फिर से भिड़ेंगे पोद्दार और दमानी परिवार

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से पोद्दार परिवार और दमानी परिवार एक दूसरे से भिड़ेंगे। दूसरी ओर अभिरा और नंदिनी की भी टेंशन बढ़ते जा रही है। अस्पताल में कबीर से मिलने पहुंची मायरा कबीर को पहले ही ये सब बता देती है और दोनों पहले ही घर से भागने का फैसला ले लेते है।

अभिरा को मिला मायरा का लेटर

मायरा की इस हरकत के बाद अरमान और अभिरा दोनों ही अपने होश खो बैठते है। अभिरा के हाथों में जैसे ही मायरा की लिखी हुई चिट्ठी हाथ लगती है, वैसे ही अभिरा का पारा चढ़ जाता है। वो सभी घरवालों को मायरा को ढूंढ़ने से मना कर देती है।

अरमान की बिगड़ी तबीयत

घर का माहौल और मायरा के धोखे से अरमान की तबीयत बिगड़ेगी। अरमान टेंशन के कारण बेसुध हो जाएगा। डॉक्टर बताएगा कि अरमान को ब्रेन ट्यूमर के बाद स्ट्रेस के कारण मेजर पैनिक अटैक आया था। अगर वो ऐसे ही परेशान रहेगा,तो उसकी जान को खतरा भी हो सकता है। दूसरी ओर मायरा और कबीर भी एक दूसरे का साथ पाकर डर के कारण परेशान हो जाते हैं। मायरा और कबीर अपनी आने वाली जिंदगी के बारे में सोचकर प्लानिंग भी कर लेते है।

घरवालों को चकमा देंगे कबीर और मायरा

पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के सदस्य मायरा और कबीर की लोकेशन ट्रैक करके उनका पीछा करते है, लेकिन दोनों की चालाकी से हैरान रह जाते है। क्योंकि मायरा और कबीर का ये पहले से ही प्लान होता है ताकि घर वाले उन्हें ढूंढ़ ना पाए।

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें