‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? देखें तस्वीरें...

Mohsin Khan Engagement: टीवी एक्टर मोहसिन खान ने तमन्ना संग सगाई करके अपने नए जीवन की शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए मोहसिन ने अपनी मंगेतर के लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट भी लिखा।
Mohsin Khan Engagement
मोहसिन खान और तमन्ना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Mohsin Khan Engagement
फेमस टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन अब आधिकारिक तौर पर सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mohsin Khan Engagement
सगाई के खास मौके की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत के कई सितारों ने भी इस नए जोड़े को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mohsin Khan Engagement
मोहसिन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि जैसे ही उन्होंने तमन्ना को पहली बार देखा और उनका हाथ थामा, उन्हें महसूस हो गया था कि उन्हें उनका सच्चा साथी मिल गया है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mohsin Khan Engagement
खबरों की मानें तो तमन्ना ग्लैमर वर्ल्ड या फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से रिलेशन नहीं रखती हैं। वह खुद को मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर रखना पसंद करती हैं और बेहद प्राइवेट लाइफ जीती हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mohsin Khan Engagement
सगाई के इस खास मौके पर तमन्ना लाल रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में अपनी चमचमाती डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर काले सूट और लाल टाई में मोहसिन खान भी बेहद हैंडसम लग रहे थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com