मायरा ने पकड़ी कबीर से शादी करने की जिद, पोद्दार और दमानी परिवार के बीच फिर एक बार होगा धमाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मायरा और कबीर की लव स्टोरी नया मोड़ लेने वाली है। मायरा कम उम्र में शादी की जिद करेगी, जिससे अभिरा और अरमान की मुश्किलें बढ़ती नजर आएंगी।
YRKKH Spoiler
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के फेवरेट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा और अरमान के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आने वाली है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स कबीर और मायरा की लवस्टोरी में नया ड्रामा लाने की कोशिश करने वाले है। शो के अपकमिंग एपिसोड में मायरा और कबीर पर शादी करने का खुमार छाने वाला है। मायरा की ऐसी बातों से अभिरा और अरमान को 440 वॉट का झटका लगता हुआ नजर आएगा।

मायरा को घर लेकर लौटी अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा मायरा को लेकर घर लौटती है। पोद्दार हाउस में पहुंचते ही मायरा की दादी विद्या उसपर जमकर प्यार लुटाती है। विद्या का ये रुप देखकर सभी को जोरदार झटका लगता है। जिसके बाद विद्या सभी घरवालों को समझाने की कोशिश करेगी।

कबीर से मिलने पहुंचेगा अरमान

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मायरा की बेवकूफी के बाद अरमान कबीर से मिलने का फैसला लेता है। कबीर भी अरमान से मिलने के लिए तैयार हो जाता है। हालांकि अरमान की मुलाकात कबीर की जगह राघव दमानी से होती है। एक दूसरे को आमने-सामने देखकर राघव और अरमान के बीच जुबानी जंग तेज हो जाती है।

YRKKH Spoiler
Oscar नॉमिनेशन पर बॉलीवुड में बवाल, अनुराग कश्यप के बयान पर गोंधल के मेकर्स का तीखा जवाब, कहा- पहले फिल्म देखो

मुश्किल में फंसी तान्या

दूसरी ओर नशे में चूर कृष तान्या को रेस्टॉरेंट में अकेले के लिए मिलने बुलाता है। कृष की ऐसी हालत देख तान्या बुरी तरह घबरा जाती है और अरमान को कॉल कर मदद के लिए बुलाएगी। अरमान भी तुरंत वहां पहुंचकर तान्या की मदद करता है और उसे कृष के बारे में सब सच बता देता है।

मायरा की शादी जिद बढ़ाएंगी अभिरा अरमान की टेंशन

आगे की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट मायरा और कबीर की शादी को लेकर आने वाला है। मायरा महज 18 साल की उम्र में शादी करने की इच्छा जाहिर करेगी। उसकी इस जिद से अभिरा और अरमान के सामने नई चुनौती खड़ी हो जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों मायरा को इस फैसले से रोकने के लिए क्या कदम उठाते हैं और कबीर के परिवार का इस रिश्ते पर क्या रुख रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com