मुंबई छोड़ हिमाचल में बसने की तैयारी में यामी गौतम-आदित्य धर? 25 एकड़ में बना है खूबसूरत घर

Yami Gautam Aditya Dhar Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को अपना नया ठिकाना बना लिया है। दोनों अब अपनी पर्सनल लाइफ शांति से बिता रहे हैं।
Yami Gautam Aditya Dhar Property
यामी गौतम और आदित्य धर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yami Gautam Aditya Dhar Himachal Home: बॉलीवुड के फेमस कपल एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर इस कपल ने अब हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में रहने का फैसला किया है।

खबरों के अनुसार दोनों ने अपने रहने का ठिकाना बदलकर हिमाचल प्रदेश बना लिया है। दोनों ही कलाकार अपनी पर्सनल जिंदगी को काफी गोपनीय रखना पसंद करते हैं और काम के अलावा लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि, फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से जुड़े काम के सिलसिले में उनका मुंबई आना-जाना जारी रहेगा।

25 एकड़ में फैली 100 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी

अपनी शादी से पहले ही यामी गौतम ने मंडी जिले के गोहर में 25 एकड़ में फैली एक 100 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी थी। यह प्रॉपर्टी उनके परिवार और बचपन की खूबसूरत यादों से जुड़ी हुई है। जून 2021 में यामी गौतम और आदित्य धर ने इसी हिमाचली घर में एक सादे समारोह के दौरान शादी की थी। लकड़ी और पत्थरों की कारीगरी से बना यह पारंपरिक आशियाना चारों तरफ से हरे-भरे बगीचों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है।

Yami Gautam Aditya Dhar Property
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के 2 दिग्गजों के बीच तनातनी, दिलजीत दोसांझ के प्रमोशन को लेकर मीका सिंह हुए नाराज

ऑर्गेनिक खेती और नेचर के बीच जिंदगी

हिमाचल वाले इस घर में आधुनिक चकाचौंध के बजाय सादगी को तरजीह दी गई है। इस विशाल फार्महाउस में सेब, आलू, बेर और अदरक जैसी कई चीजों की जैविक खेती की जाती है। यामी गौतम और आदित्य दोनों को ही प्रकृति के करीब रहना और साधारण जीवन जीना बेहद पसंद है। सेलिब्रिटी कल्चर की बनावटी चकाचौंध के बजाय दोनों इस घर की प्राकृतिक सुंदरता और सादगी को बनाए रखने में यकीन रखते हैं।

पब्लिक अटेंशन से दूर पर्सनल स्पेस का आनंद

मुंबई में पैपराजी और लगातार मीडिया की नजरों में रहने के कारण पर्सनल लाइफ का आनंद लेना मुश्किल हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कपल ने हिमाचल में ज्यादा समय बिताने का फैसला लिया है।

पहाड़ों की शांति और सुकून के बीच दोनों अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को बिना किसी व्यवधान के जी रहे हैं। जब भी फिल्मों की शूटिंग या प्रोफेशनल मीटिंग्स होंगी, तब वे मुंबई का रुख करेंगे। उनका यह कदम यह साबित करता है कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी सादगी भरी जिंदगी जीना संभव है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com